फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Power lines damaged amid strong wind and rain, a flurry of local faults

Bareilly News: तेज हवा और बारिश के बीच बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त, लोकल फाॅल्ट की झड़ी

Thu, 12 Sep 2024 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Power lines damaged amid strong wind and rain, a flurry of local faults
शाम को लगातार बूंदाबांदी के कारण फॉल्ट ठीक करने में देरी, परेशान हुए उपभोक्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली। तेज हवा और बारिश के बीच बुधवार दोपहर बाद बिजली आपूर्ति का भी फ्यूज उड़ गया। कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से लाइनें क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति ठप हो गई। देर रात तक बूंदाबांदी जारी रहने से फॉल्ट ठीक भी नहीं किए जा सके। इससे उपभोक्ताओं को कठिनाई हुई।
बुधवार शाम चार बजे के करीब तेज हवा के साथ बारिश शुरू होने के बाद एहतियातन कई जगह आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद भी जगह-जगह फॉल्ट हुए। वसंत विहार कॉलोनी में 11 केवी लाइन का खंभा गिर गया। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा समस्या सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, किला उपकेंद्र के इलाकों में रही। मिशन और कैंट उपकेंद्र के इलाकों में भी पेड़ों की टहनियां गिरने से लाइनें ब्रेक डाउन हो गईं। सिविल लाइंस और चौपुला में ट्रांसफार्मर के केबल जलने व जंपर उड़ने के कारण समस्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीलीभीत बाईपास पर खंडेलवाल कॉलेज के पास पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। हाईवे पर जाम भी लग गया। एक घंटे के बाद पेड़ हटाने के बाद यातायात सामान्य किया जा सका।


-----
चौपुला, किला, मठ की चौकी फीडर पर आज छह घंटे तक कटौती
बरेली। पेड़ों की छंटाई और एबीसी डालने के चलते बृहस्पतिवार को शहर के कई इलाकों में छह घंटे तक कटौती की जाएगी। चौपुला और किला फीडर पर बृहस्पतिवार को पेड़ों की छंटाई के दौरान सुबह 11 से तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। शाहदाना उपकेंद्र के मठ की चौकी और शास्त्रीनगर में 11 केवी लाइनों पर एबी केबल डालने का काम किया जाएगा। इस दौरान गंगापुर, मठ की चौकी, हजियापुर इलाकों में सुबह 10 से चार बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। जिला अस्पताल और चौपुला फीडर पर बृहस्पतिवार को स्मार्ट सिटी के कार्य कराए जाने हैं। इसके अलावा लाइनों के आसपास पेड़ों की छंटाई भी कराई जाएगी। इस दौरान सुबह 11 से तीन बजे तक बिहारीपुर, मलूकपुर, चौपुला, जीजीआईसी, बीएसएनएल ऑफिस इलाकों में भी आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद

------
इन स्थानों पर पेड़ गिरने से लाइनें क्षतिग्रस्त
- डीजल शेड के पास 33 केवी लाइन पेड़ की टहनियां गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई।
- मिनी बाइपास पर पेड़ गिरने से 11 केवी लाइन क्षतिग्रस्त हुई।
- कर्मचारी नगर गली नंबर आठ के पास पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हुई।
- खंडेलवाल कॉलेज के पास पीलीभीत हाईवे पर पेड़ गिरने से जाम, लाइनें क्षतिग्रस्त।
- सीडीओ आवास के पास पेड़ की टहनियां टूटकर गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त।
- कैंट इलाके में दो स्थानों पर पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed