फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Power failure in many areas of Harungala sub-centre, tripping during day time

Bareilly News: हरुनगला उपकेंद्र के कई इलाकों में गुल रही बत्ती, दिन में ट्रिपिंग

Mon, 22 Jul 2024 07:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 07:11 AM IST
विज्ञापन
Power failure in many areas of Harungala sub-centre, tripping during day time
बरेली। एक दिन कुछ सुधार के बाद रविवार को फिर से शहर के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति पटरी से उतर गई। इन इलाकों में ट्रिपिंग होती रही। हरुनगला उपकेंद्र के कई इलाकों में शनिवार को पूरी रात बिजली गुल रही। सुभाषनगर, महानगर, किला, मढ़ीनाथ और शाहदाना उपकेंद्र के इलाकों में भी ट्रिपिंग की समस्या रही। कुछ इलाकों में सात घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

रविवार को विद्युत निगम के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल बरेली में थे। इसके बाद भी लोगों को कटौती और ट्रिपिंग का सामना करना पड़ा। हरुनगला के रामगंगा नगर, ग्रीन पार्क में शनिवार रात 12 बजे बिजली आपूर्ति चालू हुई, लेकिन एक घंटे के बाद फिर से बिजली गुल हो गई। इसके बाद सुबह तक आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। रविवार को दिन में भी ट्रिपिंग होती रही। सनराइस फेज-2 में ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण पूरी रात बिजली गुल रही। ट्राॅली ट्रांसफार्मर उपलब्ध न होने के कारण उपभोक्ताओं को पूरी रात बिना बिजली के बितानी पड़ी। फाइक एन्क्लेव में बिजली के खंभे लगाने के दौरान दूसरे दिन भी कटौती की गई। न्यू सुपर सिटी में ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण उपभोक्ताओं को पांच घंटे कटौती का सामना करना पड़ा। महानगर उपकेंद्र के वीर सावरकर नगर फीडर के इलाकों में रविवार को पूरा दिन समस्या बनी रही। शाम पांच बजे बिजली गुल होने के बाद यहां रात नौ बजे तक आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। पवन विहार में दिनभर बिजली ने परेशान किया। डोहरा समेत आसपास के इलाकों में भी बिजली आती-जाती रही। एक्सईएन गौरव शुक्ला ने बताया लोकल फॉल्टों के कारण समस्या आई थी। सभी इलाकों में आपूर्ति सामान्य है।
विज्ञापन

सुभाषनगर उपकेंद्र के पटेल विहार, वाजपेयी की ढाल, बदायूं रोड, बीडीए कॉलोनी में लोकल फॉल्टों के कारण लोगों को ट्रिपिंग का सामना करना पड़ा। एसडीओ अभिषेक कपासिया ने बताया छोटे-मोटे फॉल्ट थे। किला उपकेंद्र के फूटा दरवाजा, जामा मस्जिद, छोटी बमनपुरी में रविवार को भी समस्या रही। सिविल लाइंस तृतीय और शाहदाना उपकेंद्र से जुड़े पुराना शहर के इलाकों में भी लोकल फॉल्टों ने उपभोक्ताओं को परेशान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
जगतपुर उपकेंद्र से आज तीन घंटे बिजली कटौती
बरेली। जगतपुर उपकेंद्र के सोमवार को पावर ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग का काम किया जाएगा। इस दौरान उपकेंद्र से तीन घंटे आपूर्ति बंद रहेगी। सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक जगतपुर उपकेंद्र के सेटेलाइट बस अड्डा से बीसलपुर चौराहा, पंचशील नगर, नवादा शेखान, मीरा की पैठ, बुखरपुरा, आकाशपुरम, एजाजनगर गौटिया, राजीव नगर, आरपी एन्क्लेव, गार्डन सिटी इलाकों में आपूर्ति ठप रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed