फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Potato, tomato and brinjal made the budget stuffing

Bareilly News: आलू, टमाटर और बैंगन ने बनाया बजट का भरता

Wed, 16 Jul 2025 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Potato, tomato and brinjal made the budget stuffing
बरेली। बरसात की वजह से सब्जियों की कीमतों में उछाल आया है। आलू और बैंगन जून के मुकाबले जुलाई में करीब दोगुने दाम पर बिक रहे हैं। टमाटर की कीमतों में तीन गुना उछाल आया है। शिमला मिर्च पांच तो हरी मिर्च आठ गुना महंगी बिक रही हैं। अन्य सब्जियों की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। इससे आम आदमी का रसोई का बजट बिगड़ गया है। कारोबारियों के मुताबिक, बारिश की वजह से सब्जियों की फसल खराब होने और आवक घटने से भाव बढ़े हैं।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक, खेतों में पानी भरने से बदायूं, कासगंज से हरी सब्जियों की आवक प्रभावित हुई है। कई जगह जलभराव के कारण ट्रक मंडी तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस वजह से दाम बढ़े हुए हैं। पहाड़ समेत दूसरे शहरों से आने वाली सब्जियों के दाम तेज के साथ बढ़े हैं।
विज्ञापन


फुटकर बाजार में और महंगी बिक रहीं सब्जियां
थोक बाजार में महंगी होने के बाद फुटकर बाजार में सब्जियां और महंगी बिक रहीं हैं। ठेले वाले ग्राहकाें से मनमानी रकम वसूल रहे हैं। थोक मंडी से 15 रुपये किलो आने वाली लौकी के 40 रुपये, 15 वाली तोरई के 35 रुपये वसूल रहे हैं। फुटकर विक्रेता बंटी ने बताया कि सब्जियां मंडी से ही महंगी आ रही हैं। नहीं बिकने पर वे खराब हो जाती हैं। ऐसे में थोड़ा अंतर लेकर चलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवक घटी तो बढ़ी कीमत
जुलाई में सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। कुछ शहरों से सब्जियों की आवक बंद होने से भी कीमतें बढ़ी हैं। - सलीम खान, सब्जी कारोबारी

बरसात में सब्जियों की कीमतों में हर साल तेजी आती है। पहाड़ व मैदान में लगी फसल खराब होने से ऐसा होता है। - सुजाउल रहमान, सब्जी कारोबारी
सब्जियों की थोक कीमत
सब्जियां कीमत (जून) कीमत (जुलाई)
आलू 10 18
टमाटर 8 24
लौकी 5 15
तोरई 4 15
बैंगन 10 20
हरी मिर्च 10 80
शिमला मिर्च 20 100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed