{"_id":"687ffb85f3bd71f32905ef63","slug":"potato-acreage-is-increasing-in-the-district-supply-is-also-coming-from-badaun-bareilly-news-c-4-vns1074-687657-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जिले में बढ़ रहा आलू का रकबा, बदायूं से भी आ रही सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जिले में बढ़ रहा आलू का रकबा, बदायूं से भी आ रही सप्लाई
विज्ञापन
बरेली। जिले में आलू की फसल का क्षेत्र और उत्पादन पिछले तीन वर्षों से बढ़ रहा है। हालांकि बरेली जिले की मंडी में बदायूं का आलू भी अपनी धमक बनाए हुए है। वहीं, वजीरगंज व बिसौली का आलू दिल्ली में आजादपुर मंडी जा रहा है। उद्यान विभाग को इस बार फिर आलू फसल का रकबा बढ़ने की उम्मीद है। आलू की बोआई अक्तूबर में शुरू होगी।
जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में आलू का रख-रखाव भी बेहतर है। यहां 1.60 लाख क्विंटल आलू को सुरक्षित रखने के लिए कुल 31 कोल्ड स्टोर हैं। उन्होंने बताया कि जिले में आलमपुर जाफराबाद, मझगवां, फरीदपुर, आंवला आलू की अच्छी बेल्ट है। वर्ष 2022 में जिले में 7,035 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू बोया गया था। जिसमें 23.99 लाख क्विंटल आलू का उत्पादन हुआ था। इसी तरह वर्ष 2023 में 7,055 हेक्टेयर में आलू की फसल हुई थी। उस दौरान 24.05 लाख क्विंटल का उत्पादन हुआ था। अभी पिछले साल 2024 में फिर आलू का क्षेत्र बढ़ा। इस तरह 2024 में 7,133 हेक्टेयर में आलू की फसल बोई गई थी और इसमें 24.36 लाख क्विंटल आलू का उत्पादन हुआ था। उद्यान अधिकारी ने बताया कि इधर दो-तीन वर्षों से आलू किसानों को फसल का मूल्य भी अच्छा मिला रहा है। इसलिए किसानों का रुझान भी आलू फसल की तरफ बढ़ा है।
जिले में 80 प्रतिशत आलू बदायूं का
थोक सब्जी एवं फल मंडी के आढ़ती सिंधु एंड कंपनी के राजेश कुमार ने बताया कि जिले में आंवला, वजीरगंज, बिसौली और फरीदपुर में आलू का बेहतर उत्पादन होता है, लेकिन, बरेली में बदायूं जिले से आलू की आवक काफी अच्छी है। 80 प्रतिशत आलू की खपत बदायूं जिले से हो रही है। उन्होंने बताया कि बरेली मंडी में रोजाना 10-12 ट्रक रोजाना आलू की सप्लाई है। एक ट्रक में 1500 क्विंटल आलू होता है। थोक आलू विक्रेता ने बताया कि वर्तमान में 10 में 12 रुपये प्रति किग्रा के भाव में आलू बिक रहा है। इसमें सभी तरह की प्रजाति का आलू शामिल है। संवाद