फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Posing as a public relations officer, he attended a minister's programme and was expelled.

Bareilly News: जनसंपर्क अधिकारी बनकर लिया मंत्री का कार्यक्रम, निष्कासन की संस्तुति

Mon, 16 Mar 2026 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Posing as a public relations officer, he attended a minister's programme and was expelled.
बरेली। संजयनगर में वन मंत्री के कार्यक्रम में विद्युत निगम के किसी अधिकारी के न पहुंचने के मामले की जांच में पता चला कि इंटेली स्मार्ट के पीआर मैनेजर ने खुद को विद्युत निगम का जनसंपर्क अधिकारी बनकर मंत्री का कार्यक्रम लिया था। इसकी सूचना भी विद्युत निगम को नहीं दी। अफसरों ने आरोपी के निष्कासन की संस्तुति की है।
विज्ञापन

संजयनगर में शनिवार को आयोजित चौपाल में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना का कार्यक्रम लिया गया था। वह पहुंचे तो वहां विद्युत निगम का कोई अधिकारी नहीं मिला। इससे वह नाराज होकर निकल गए थे। अफसरों को कॉल करके लताड़ भी लगाई थी। इसके बाद निगम ने प्रकरण की जांच कराई। पता चला कि स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी इंटेली स्मार्ट के पीआर मैनेजर अनुराग सिंह ने चौपाल लगाई थी। इसकी सूचना अफसरों को नहीं दी थी। उसने खुद को विद्युत निगम का जनसंपर्क अधिकारी बताकर मंत्री का कार्यक्रम लिया था। प्रोटोकाल के उल्लंघन, विभाग की छवि धूमिल करने और मंत्री को भ्रामक सूचना देने के आरोप में मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने अनुराग सिंह के निष्कासन की संस्तुति लखनऊ मुख्यालय भेज दी है।
विज्ञापन

वर्जन
निगम का जनसंपर्क अधिकारी बनकर फर्जी तरीके से मंत्री का कार्यक्रम ले लिया। इससे मंत्री को असुविधा हुई और निगम की छवि भी खराब हुई। इसलिए निष्कासन की संस्तुति की है। -ज्ञान प्रकाश, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटेली स्मार्ट के पीआर मैनेजर ने कार्यक्रम लिया था। इसकी सूचना अधिकारियों को नहीं दी थी। मैं गृह जनपद में प्रोटोकॉल का पालन नहीं करता हूं। इस वजह से दिक्कत हुई। - डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, वन मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed