{"_id":"66b562d6adb87af80e00ea08","slug":"poor-peoples-rations-were-usurped-two-ration-shops-were-cancelled-one-was-suspended-nawabganj-news-c-182-1-sbly1021-102629-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गरीबों का राशन हड़पा, कोटे की दो दुकानें निरस्त, एक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गरीबों का राशन हड़पा, कोटे की दो दुकानें निरस्त, एक निलंबित
Fri, 09 Aug 2024 05:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 09 Aug 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। गरीबों के बीच वितरण के लिए आए राशन को हड़पने पर प्रशासन ने तीन कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई की है। दो दुकानों को निरस्त करने के साथ ही एक दुकान को निलंबित किया गया है।
विकासखंड भदपुरा के पनवड़िया इलाका जलालपुर गांव के कोटेदार हरिकेश और नकटी नरायनपुर गांव के गुलाम गौस के खिलाफ ग्रामीणों ने बीते दिनों शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में वितरण के लिए आया राशन कार्डधारकों को बांटा ही नहीं गया। कोटेदारों ने राशन की कालाबाजारी कर ली। शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक सुनील भटनागर ने गांव पहुंचकर जांच की।
ग्रामीणों के बयान भी दर्ज कराए गए। जांच में शिकायत सही मिली। जांच रिपोर्ट डीएम को भी सौंपी गई। डीएम के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक ने दोनों के खिलाफ क्योलड़िया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों दुकानों को निरस्त भी किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, मुड़िया जगरूप के कोटेदार राकेश बाबू की राशन की दुकान को घटतौली के आरोप में निलंबित कर दिया गया। ग्रामीणों ने बीते दिनों दर्ज कराई शिकायत में कोटेदार पर कम राशन देने और अभद्रता करने का आरोप लगाया था। इसके बाद दुकान को निलंबित कर दिया गया।