{"_id":"5ea323c08ebc3e906a218ab1","slug":"pool-sampling-is-being-done-for-people-engaged-in-essential-services-bareilly-news-bly4037027100","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों की कराई जा रही पूल सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों की कराई जा रही पूल सैंपलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की मदद से लॉकडाउन में आवश्यक सेवाओं में लगे दुकानदार सहित अन्य लोगों की कोरोना जांच के लिए मोबाइल वैन से पूल सैंपलिंग तेज करा दी है। शुक्रवार को भी टीमों ने दवा, राशन विक्रेताओं के साथ आवश्यक सेवा में लगे लोगों के सैंपल लिए हैं।
कोरोना के केस ढूंढने के लिए डीएम नितीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मोबाइल टीमें गठित की है। इसके माध्यम से फल-सब्जी, दूध, राशन सहित दूसरी आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों के सैंपल की जांच की जा रही है। डीएम नितीश कुमार का कहना है कि 1193 ग्राम पंचायतों और नगर निगम के 80 वार्डों में मोबाइल वैन यूनिट सैंपल एकत्र कर रही है। इनकी आईवीआरआई में जांच कराई जा रही है। जिले में बाहर से आए 15-16 हजार लोगों की ट्रैकिंग की जा रही है।