{"_id":"60ec96f58ebc3ec23565ee72","slug":"pollution-level-checked-by-lucknow-team-bareilly-news-bly4528511101","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस सप्ताह प्रदूषण स्तर जांचने लखनऊ से आएगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस सप्ताह प्रदूषण स्तर जांचने लखनऊ से आएगी टीम
विज्ञापन
बरेली। शहर में प्रदूषण के स्तर की जांच के लिए लखनऊ से टीम आएगी। टीम प्रदूषण की जांच के अलावा सथरापुर में निर्माणधीन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट भी देखेगी। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक टीम इसी सप्ताह बरेली पहुंचेगी। शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का भी औचक निरीक्षण करेगी।
करीब दो सालों से शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की वजह से प्रदूषण बढ़ रहा है। कई बार इसे लेकर नगर निगम ने कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस भी दिए। पिछले साल अगस्त में नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने जल निगम और सेतु निगम पर जुर्माना भी किया, लेकिन इसके बाद भी प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रभावी उपाय नहीं किए जा सके।
अब शासन से प्रदूषण का स्तर जांचने के लिए इसी सप्ताह टीम बरेली पहुंचेगी। पिछले दिनों लखनऊ में हुई समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव ने नगर निगम के पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान को प्रदूषण फैलाने वाली कार्यदायी संस्थाओं को चिह्नत कर उनसे 50 हजार रुपये तक का जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए थे।