फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

प्रमुख सचिव के निरीक्षण के बाद बीएसए ने की कार्रवाई

Fri, 22 Nov 2019 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
political
समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव ने कमियां गिनाईं, कई नपे
विज्ञापन

बिजली विभाग के जेई-एसडीओ, सिंचाई विभाग के एई और भोजीपुरा के एबीएसए पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। नोडल अफसर के तौर पर जिले के दौरे पर आए प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने गुरुवार को विकास भवन में समीक्षा बैठक के दौरान शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर कई अफसरों को नाप दिया। बहेड़ी के गांव जवाहरपुर में बिजली की लाइन गिरने के बाद ट्रांसफार्मर उखाड़कर ले जाने के मामले में बहेड़ी के एसडीओ और जेई पर कार्रवाई के साथ विद्युतीकरण में देरी पर ठेकेदारों को भी ब्लैक लिस्ट करने को कहा। स्कूलों में बच्चों को पुरानी किताबें बांटने पर भोजीपुरा के एबीएसए और नहरों की सफाई में घपले पर सिंचाई विभाग के एई पर भी कार्रवाई करने को कहा।
प्रमुख सचिव ने बुधवार को भोजीपुरा इलाके में भ्रमण के दौरान नहर में घनी झाड़ियां उगी देखी थीं। गांव वालों ने बताया था कि इस नहर की दो साल से सफाई नहीं कराई गई है। प्रमुख सचिव ने समीक्षा बैठक के दौरान इस मामले में सिंचाई विभाग के एई राकेश कुमार पर विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया। बच्चों को पुरानी किताबें बांटने और मिड डे मील की खराब हालत पर मिलने पर बीएसए को भोजीपुरा के एबीएस सुरेंद्र सिंह पर कार्रवाई करने को कहा। सर्दी शुरू होने के बावजूद स्कूलों में बच्चों को स्वेटर न बंटने पर कांट्रैक्ट लेने वाली संस्था को ब्लैक लिस्ट करने के भी दिए। बिजली विभाग के अधिकारियों को विद्युतीकरण न पूरा करने वाली फर्मों को ब्लैक लिस्ट करने को कहा।
विज्ञापन

इनसेट-
बच्चों को दूध की जगह चाय पिलाने वाला हेडमास्टर सस्पेंड, बीईओ सहित चार को प्रतिकूल प्रविष्टि
प्रमुख सचिव के आदेश पर भोजीपुरा के घंघोरा-घंघोरी प्राइमरी स्कूल में बच्चों को मिड डे मील में दूध के बजाय चाय पिलाने वाले हेडमास्टर सोमपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ सस्पेंड भी कर दिया गया। बीएसए ने इस स्कूल में शिक्षण की गुणवत्ता खराब होने पर सहायक अध्यापिका आशा रानी, पूनम गंगवार और रश्मि पाल को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। स्कूलों का निरीक्षण न करने और विभागीय कामों में लापरवाही बरतने पर भोजीपुरा के बीईओ सुरेंद्र सिंह को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed