{"_id":"5d7feeb18ebc3e93d56cbbbd","slug":"political-bareilly-news-bly376442848","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा सप्ताह: पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता की शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा सप्ताह: पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता की शपथ ली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा की ओर से 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। सोमवार को भी सेवा सप्ताह पर भाजपाइयों ने कई कार्यक्रम किए। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की शपथ ली गई।
इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त भारत को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। संघ के विभाग प्रचारक आनंद और महापौर डॉ. उमेश गौतम ने सभी से जल संरक्षण, स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त भारत की प्रधानमंत्री की मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया। पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता की शपथ ली गई। पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने का भी सभी ने संकल्प लिया। कपड़े के थैलों का वितरण किया गया। इधर, पूर्व वित्त मंत्री अग्रवाल ने स्वरूप दिशा विद्यालय में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर विशेष बच्चों को फल, मिठाई आदि का वितरण किया। इस मौके पर आशा, मनीष अग्रवाल, उमेश कठेरिया, विष्णु शर्मा, परमेश मिश्रा, मोनू सिंह, ओम प्रकाश आदि रहे।