{"_id":"5d7400568ebc3e01567f036e","slug":"political-bareilly-news-bly375276679","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा संगठन में होंगे तीन जिले, दो जिलाध्यक्ष और एक महानगर अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा संगठन में होंगे तीन जिले, दो जिलाध्यक्ष और एक महानगर अध्यक्ष
विज्ञापन
बरेली। भाजपा अपने संगठन को निचले स्तर तक मजबूत करने के लिए संगठनात्मक ढांचा बदलने की तैयारी में है। इससे पहले भाजपा ने रिकार्ड सदस्य बना लिए हैं। संगठन ने बरेली में बदलाव किया है, इसके तहत अब जिला तीन भागों में बंटेगा, जिसमें दो जिलाध्यक्ष और एक महानगर अध्यक्ष होगा।
बरेली समेत सभी जिलों में भाजपा ने नए सिरे से संगठनात्मक बदलाव करने की तैयारी शुरू कर दी है। बरेली जिला तीन भागों में बांटा जाना है। इसके लिए रविवार आठ सितंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। सभी प्रमुख पदाधिकारियों को ई-मेल और फोन पर दिशा निर्देश भी दे दिए गए हैं। नए बदलाव में शहर और कैंट विधान सभा मिलाकर महानगर क्षेत्र बना रहेगा। बिथरी, फरीदपुर, आंवला एक जिला और दूसरा जिला बहेड़ी, मीरगंज और नवाबगंज विधानसभा होगा। इस तरह तीन संगठनात्मक क्षेत्रों में तीन अध्यक्ष प्रस्तावित हैं।
शनिवार शाम केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने बरेली आए पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष एवं बरेली के संगठन चुनाव प्रभारी यशवंत सैनी से सर्किट हाउस में नए बदलाव से संबंधित बिंदुओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विकेंद्रीकरण से संगठन में मजबूती आएगी और कामकाज करना आसान होगा। इस मौके पर दुर्विजय सिंह शाक्य, आदेश प्रताप सिंह, गुलशन आनंद, शिवप्रताप सिंह, संजीव अग्रवाल, रमेश जैन आदि मौजूद रहे।