फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में निकली दधिकाधों शोभायात्रा

Mon, 26 Aug 2019 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
political
बरेली। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रविवार को चंद्र नगर धार्मिक समिति के तत्वाधान में पुराना शहर से 130वीं दधिकांदो शोभायात्रा निकाली गई। हजारों की तादाद में मौजूद श्रद्धालु के जयघोष से यात्रा गुंजायमान रही। वहीं, एक अन्य शोभायात्रा भी इसमें सम्मिलित हो गई। दोनों शोभा यात्राएं देर रात तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में संपन्न हो गईं। शोभायात्रा का जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वहीं, धौरेरा माफी शिव मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न देवी देवताओं के स्वरूप बरबस ही मन मोह रहे थे। जो पारंपरिक मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

श्री सीताराम मंदिर कटरा चांद खां से निकलने वाला परंपरागत शोभायात्रा में इस बार झांकियों की तादाद कम थी, इसलिए उसके संचालन में कोई समस्या नहीं आई। शोभायात्रा में मनमोहक झांकियों के साथ ही लोकगीत गायकों ने समां बांधे रखा। इसकी शुरूआत समिति अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कराई। इस मौके पर समिति महामंत्री दिनेश दद्दा, भाजपा नेता सुरेश राठौर, हर्षवर्धन, छंगामल मौर्य, कांग्रेसी नेता प्रेमप्रकाश अग्रवाल, राजबहादुर सक्सेना आदि मौजूद रहे। बालजती स्कूल के पास डॉ. फरीदा सुल्ताना ने स्वागत कर आरती उतारी और राधाकृष्ण की प्रतिमा आयोजकों को सौंपी। मौर्य मंदिर नवादा शेखान, सहसवानी टोला, जगतपुर, मीरा पैंठ, बुखारपुरा, कांकरटोला, शाहदाना, गंगापुर, सिकलापुर, कालीबाड़ी, श्यामगंज, सिंधुनगर होते फिर गंतव्य स्थान पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में अखाड़े अपना करतब दिखाते हुए चल रहे थे। सिविल डिफेंस के मोहम्मद मिस्बाहुल और ताहिर कमाल समेत सलीम खां, चांद मियां, जगदीश चौधरी, आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

गंदगी और प्रकाश व्यवस्था आड़े आई
नगर निगम को ज्ञापन सौंपने के बाद भी जुलूस मार्गों पर गंदगी के अंबार मिले। देर रात तक आयोजित यात्रा में खराब स्ट्रीट लाइटें रोड़ा बनी। सड़कों पर गड्डे नहीं भरे गए थे। सीवर का गंदा पानी भी जुलूस में शामिल लोगों को परेशान करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदोत्सव का हुआ आयोजन
श्री राधामाधव संकीर्तन मंडल की ओर से रविवार को नंदोत्सव का आयोजन मारवाड़ीगंज स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित हुआ। इस दौरान नवीन मोहन ने ‘नंद यशोदा के यहां एक तमाशा देखा’ ‘ब्रज में हो रही जय-जयकार नंद घर लाला जायो है’ आदि बधाइयां गाईं। विकास नारायण ने ‘तेरी गोद में आयो लाल’ सुनाया। यहां जुगल किशोर साबू, एमएल गंगवार, सुरेश चंद्र मिन्ना, मुकेश अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे।
कलाकारों ने किया मंत्रमुग्ध
जनकल्याण युवा जागरण समिति के कांकरटोला बजरिया में चल रहे मेले में बच्चो की प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। इस दौरान कलाकारों ने मंच पर राधा कृष्ण व अन्य देव स्वरूपों की झांकियां निकालकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। देर रात तक चले कार्यक्रम के बाद आयोजन के विश्राम की घोषणा की गई। इस दौरान समिति के उत्तम शर्मा, संस्कृति देवल, वाणी शर्मा, मुद्रिका देवल व अन्य मौजूद रहे।
प्रेतात्मा को भी मिलता है मोक्ष
श्री हरि मंदिर में चल रहे राधाष्टमी महोत्सव के क्रम में पठानकोट से आए अतुल कृष्ण शास्त्री ने श्रीमदभागवत कथा का महत्व बताया। कहा, भागवत भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और त्याग का दिव्य रूप है। कहा, जिसने अपने जीवन में कभी सत्कर्म नहीं किया है, उसकी मृत्यु के बाद वो प्रेतात्मा बनकर भी अगर भागवत सुन ले जो वह मोक्षगामी हो जाता है। यहां सचिव रवि छाबड़ा, जितिन दुआ व अन्य मौजूद रहे।

जन्माष्टमी पर प्रसाद वितरण
रोहिली टोला स्थित प्राचीन माहौर वैश्य नवदुर्गा मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। शनिवार को कान्हा का जन्म होने के साथ ही समूचा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। इसके बाद भक्तों ने भजन गाए और सभी में प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान माहौर वैश्य सभा के राष्ट्रीय संरक्षक रामेंद्र प्रसाद गुप्ता, पीके गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, सुभाष गुप्ता, आचार्य मुकेश मिश्रा और अन्य का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed