फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

साहब! विधायक जी से कृषि केंद्र अब आप ही बचाइए

Mon, 05 Aug 2019 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
political
बरेली। विधायक केसर सिंह की इच्छा है कि नवाबगंज में करीब 100 एकड़ जमीन पर बने राजकीय कृषि बीज उत्पादन केंद्र की जगह में कृषि विज्ञान केंद्र बनाया जाए। उन्होंने इसका प्रस्ताव भी कृषि विभाग के अफसरों को भेज दिया है। हर साल सैकड़ों क्विंटल बीज तैयार करने वाले बीज उत्पादन केंद्र के साथ इस तरह की छेड़छाड़ किए जाने पर कृषि विभाग के अफसर सहमत नहीं हैं लेकिन फिर भी विधायक के प्रस्ताव का खुलकर विरोध नहीं कर पा रहे हैं। बचाव का रास्ता अख्तियार करते हुए उन्होंने अपनी रिपोर्ट गुपचुप ढंग से जिला प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन

नवाबगंज में कृषि विभाग का करीब सौ एकड़ जमीन पर सालों पुराना राजकीय कृषि बीज उत्पादन केंद्र है। विभागीय अफसरों के मुताबिक इस केंद्र में हर साल करीब 35 सौ क्विंटल गेहूं, धान और दूसरी फसलों के बीज का उत्पादन होता है। बेहतर बीज की उपलब्धता का लाभ इलाके के हजारों किसानों को मिल रहा है। हाल ही में नवाबगंज विधायक केसर सिंह की ओर से कृषि विभाग के अफसरों को यह प्रस्ताव भेजा गया है कि बीज उत्पादन केंद्र की जमीन को कृषि विज्ञान केंद्र के लिए आवंटित कर दिया जाए ताकि किसानों को आधुनिक खेती करने के साथ फसलों में लगने वाली बीमारियों पर काबू पाने में सहूलियत मिल सके। विधायक के इस प्रस्ताव के बाद कृषि विभाग बीज केंद्र की जमीन को अंदरखाने बचाने की कवायद में जुट गया है। कृषि अधिकारियों का कहना है कि बीज उत्पादन केंद्र किसानों के काफी फायदेमंद है। बेहतर होगा कि कृषि विज्ञान केंद्र के लिए कोई और जमीन तलाश कर ली जाए। जिला कृषि अधिकार धीरेंद्र सिंह चौधरी की तरफ इस मामले की पूरी रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है। अब इसमें डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को अंतिम फैसला लेना है।
विज्ञापन


विधायक केसर सिंह का कृषि विज्ञान केंद्र बनाने का प्रस्ताव मिला है। मैंने इसके आधार पर पूरी रिपोर्ट तैयार करके डीएम को भेज दी है। इस संबंध में अंतिम फैसला प्रशासन स्तर पर ही होगा। -धीरेंद्र सिंह चौधरी, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय किसानों की बेहतर जानकारी और प्रशिक्षण देने के लिए कोशिश की जा रही है कि कृषि विज्ञान केंद्र मेरे क्षेत्र में खुल जाए। जहां तक जमीन का मामला है कि तो कृषि बीज उत्पादन केंद्र में काफी जगह है। -केसर सिंह, विधायक, नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed