फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police slapped bjp worker in bareilly bjp mla mp arya created a ruckus in police station

Bareilly News: भाजपा कार्यकर्ता को दरोगा ने मारा थप्पड़, विधायक ने थाना घेरा, जमकर किया हंगामा

Wed, 15 Jun 2022 01:16 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 15 Jun 2022 01:16 AM IST
सार

भाजपा विधायक डॉ. एमपी आर्य, ब्लॉक प्रमुख भदपुरा के पति रविशंकर गंगवार व पूर्व जिला पंचायत सदस्य लेखराज गंगवार और सैकड़ों समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। उन लोगों ने नाराजगी जताकर पुलिस से भाजपा कार्यकर्ता को छुड़ाया।

विज्ञापन
police slapped bjp worker in bareilly bjp mla mp arya created a ruckus in police station
थाने में कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी विधायक ने हंगामा किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑटो में जा रही दो छात्राओं के साथ दूसरे समुदाय के युवकों पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोककर हड़काना शुरू कर दिया। हंगामा होने पर पुलिस पहुंच गई और दरोगा सोनू कुमार एक भाजपा कार्यकर्ता को पकड़कर थाने ले गए। इस पर नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्या ने समर्थकों के साथ थाना घेर लिया। फिर उन लोगों ने थाने में जमकर हंगामा किया और कार्यकर्ता को छुड़ा ले गए। 

विज्ञापन


वहीं, घटना के दौरान वीडियो बना रहे एक युवक को पीटकर पुलिस ने घायल कर दिया। मंगलवार देर शाम एक आटो में दो छात्राएं और दूसरे समुदाय के दो युवकों के साथ बैठकर जा रहे थे। आरोप है कि वे लोग अश्लील हरकतें कर रहे थे। रिछोला गांव के पास स्थित पुलिस चौकी के पास कुछ युवकों ने उस ऑटो को रुकवाया तो वहां हंगामा होने लगा। ऑटो चालक के बचाव में एक शिकंजी वाला आया तो उसे पीट दिया। लोगों की सूचना पर भाजपा कार्यालय पर बैठे कई कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और इसी बीच पुलिस भी पहुंच गई। भीड़ का फायदा उठाकर छात्राएं और दोनों युवक फरार हो गए।
विज्ञापन


इसी बीच एक युवक ने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो भीड़ उसकी पिटाई कर दी। इस पर वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता भानु गंगवार दरोगा सोनू कुमार पकड़कर थाने ले गए। यह जानकारी मिलते ही भाजपा विधायक डॉ. एमपी आर्य, ब्लॉक प्रमुख भदपुरा के पति रविशंकर गंगवार व पूर्व जिला पंचायत सदस्य लेखराज गंगवार और सैकड़ों समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। उन लोगों ने नाराजगी जताकर पुलिस से भानु गंगवार को फौरन ही छुड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा को निलंबित करने की मांग
थाने में विधायक के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। विधायक ने दरोगा पर भाजपा कार्यकर्ता के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया और आईजी रमित शर्मा व एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को फोन करके उन्हें निलंबित करने की मांग की। हंगामे की सूचना पर सीओ बहेड़ी अजय कुमार गौतम भी वहां पहुंच गए। हालांकि इस मामले में भाजपा की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मगर मारपीट में घायल हुए वीडियो बना रहे युवक ने तहरीर दी है।

पुलिस ने किया फ्लैगमार्च
इस घटना के बाद इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज ने पुलिस और पीएसी के साथ नगर और रिछोला गांव में फ्लैग मार्च किया। इंस्पेक्टर का कहना है कि इस घटना में एक तहरीर मिली है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

लव जिहाद का मामला किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाऐगा। इस मामले में आईजी और एसएसपी को दरोगा के खिलाफ कार्रवाई को कहा गया है। अधिकारियों ने आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। - डॉ. एमपी आर्य, विधायक नवाबगंज

कुछ लोगों ने ऑटो में बैठने की कोशिश की, उसने नहीं रोका तो पीटने लगा। शिकंजी वाला बीच बचाव में आया तो उसे पीटकर पुलिस के पास ले गए। तभी दरोगा ने भाजपा कार्यकर्ता को हड़काया। न ही किसी के साथ छेड़छाड़ हुई और न किसी ने इस संबंध में कोई शिकायत की है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed