फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police raided the flat and arrested call girl with five youth in Bareilly

Bareilly News: किराये के फ्लैट में चल रहा था देह व्यापार, एक युवती और पांच युवक गिरफ्तार

Wed, 17 Dec 2025 04:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Dec 2025 04:35 PM IST
सार

बरेली में पुलिस ने पॉश कॉलोनी के एक फ्लैट में छापा मारकर देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस ने यहां से एक युवती और पांच युवकों को गिरफ्तार किया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। 

विज्ञापन
Police raided the flat and arrested call girl with five youth in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : मीडिया सेल

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी महेंद्रनगर में किराये के फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने पांच युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर बारादरी पुलिस ने उनको न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि डोहरा रोड की पॉश कालोनी महेंद्रनगर फेस-दो के एक फ्लैट में देह व्यापार होता है। आए दिन मकान में अनजान युवतियों और पुरुषों का आना-जाना रहता है। इस पर सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने पुलिस टीम के साथ वहां दबिश दी। फ्लैट में एक लड़की और पांच लड़के आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस को मौके से नकदी व कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं।
विज्ञापन


रुपये लेकर देह व्यापार करती है युवती 
इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के बिचपुरी निवासी रोहित, शहर के डेलापीर निवासी सोनू, स्टेडियम रोड निवासी बसंत, मिथिलापुर कॉलोनी निवासी अभय विक्रम, कांकर टोला निवासी सुधांशु के रूप में हुई है। आरोपियों में एक युवती भी शामिल है। पूछताछ में पता चला कि युवती सौदा तय कर पांचों युवकों को फ्लैट पर लाई थी। युवकों ने बताया कि वे कॉल गर्ल को पहले से जानते हैं। पार्टी में उससे मुलाकात हुई थी। कई बार पहले भी उसके साथ समय बिता चुके हैं। रुपये लेकर वह देह व्यापार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed