फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police post turned into a den of robbery, rubber factory quarter turned into a lockup

Bareilly News: पुलिस चौकी को बनाया लूट का अड्डा, रबर फैक्टरी क्वार्टर को हवालात

Sat, 05 Apr 2025 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Police post turned into a den of robbery, rubber factory quarter turned into a lockup
बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। दरोगा बलवीर सिंह पर पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। कुछ मामलों में जांच भी चल रही है। स्मैक तस्करी के लिए बदनाम फतेहगंज पश्चिमी थाने की कस्बा चौकी का चार्ज मिलने के बाद उसने सिपाही हिमांशु तोमर और मोहित कुमार के साथ मिलकर पुलिस चौकी को लूट का अड्डा बना दिया था। पिछले महीने कस्बे में उत्तराखंड पुलिस के छापे के बाद तीनों सीमाएं लांघ रहे थे। स्मैक तस्करी के नाम पर किसी को भी उठाकर रबर फैक्टरी के क्वार्टर में बंद करते थे। सौदेबाजी कर उनको छोड़ दिया जाता था।
विज्ञापन

फतेहगंज थाने की कस्बा चौकी भी वसूली को लेकर चर्चित रही है। पूर्व में तैनात रहे कई प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। एसआई बलवीर सिंह पूरी तरह से मनमानी पर उतारू था। दरोगा और दोनों सिपाही इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी की भी नहीं सुनते थे। इसी कारण पिछले दिनों एसएसपी अनुराग आर्य ने फतेहगंज पश्चिमी थाने का चार्ज प्रशिक्षु आईपीएस मेविस टॉक को दिया था। प्रदीप चतुर्वेदी को यहीं इंस्पेक्टर क्राइम की जिम्मेदारी दे दी गई थी। थाने का चार्ज आईपीएस अधिकारी के हवाले होने के बाद भी चौकी इंचार्ज और सिपाहियों की मनमानी नहीं थमी। एसएसपी तक इनकी शिकायतें पहुंच रही थीं।
विज्ञापन

स्मैक तस्करी के नाम पर हिरासत में लिए गए लोगों को वे न तो चौकी लाते थे और न थाने ले जाते थे। किसी तरह की लिखा-पढ़ी भी नहीं करते थे। उनको रबर फैक्टरी के क्वार्टर में कई-कई दिन बंद रखकर वसूली करते थे। इस बार तीनों बुरी तरह फंस गए हैं। एसएसपी ने चौकी पर तैनात अन्य सिपाहियों की कार्यप्रणाली की जांच का भी आदेश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चौकी प्रभारी व दो सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीनों भाग गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। - मेविस टॉक, प्रशिक्षु आईपीएस/प्रभारी थाना फतेहगंज पश्चिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed