फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police officer summoned in Nida Khan alimony case

निदा खान गुजारा भत्ता मामले में दरोगा तलब

Wed, 13 Jan 2021 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Police officer summoned in Nida Khan alimony case
निदा खान। - फोटो : अमर उजाला

1.20 लाख रुपये वसूलने का था आदेश, पांच हजार का चेक लेकर पहुंचे दरोगा

विज्ञापन
बरेली। निदा खान के गुजारा भत्ते की रकम कोर्ट के वसूली वारंट के बाद भी न वसूल पाने के मामले में दरोगा को कोर्ट ने तलब किया है। इसके लिए 20 जनवरी की तारीख लगाई गई है।

निदा के पति मोहम्मद शीरान रजा खां को गुजारा भत्ते के 1 लाख 20 हजार रुपये निदा को देने है। यह रुपये वसूलने के लिए पारिवारिक न्यायालय ने शीरान के वसूली वारंट जारी किया था। कोतवाली के दरोगा विक्रम सिंह कोर्ट के इस वसूली वारंट को तामील करने गए। फिर कोर्ट को भेजी रिपोर्ट में दरोगा ने कहा कि शीरान रजा तामील के वक्त घर पर नहीं मिले, उनके भाई ने पांच हजार रुपये का चेक दिया है। इस पर नाराजगी जताते हुए कोर्ट ने कहा है कि जब 1 लाख 20 हजार रुपये वसूलने का आदेश था तो दरोगा ने पांच हजार रुपये का चेक किस आधार पर लिया। इससे लगता है कि दरोगा ने शीरान को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से वसूली वारंट का नियमानुसार निष्पादन नहीं किया। कोर्ट ने दरोगा विक्रम सिंह को 20 जनवरी को इसका कारण स्पष्ट करने के लिए हाजिर होने को कहा है। यह भी कहा है कि अगर वह नहीं आए तो यह समझा जाएगा कि उन्हें कुछ नहीं कहना है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed