फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police force alert in Bareilly over protest call against Nupur Sharma case

Tauqeer Raza: मौलाना बोले- अगर इस्लाम को समझना है तो कलमा पढ़कर मोदी-शाह बनें मुसलमान, अग्निपथ योजना पर कसा तंज

Sun, 19 Jun 2022 03:40 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 19 Jun 2022 03:40 PM IST
सार

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर बरेली में प्रदर्शन के दौरान आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को इस्लाम समझाने के लिए कलमा पढ़ने की सलाह दे डाली। इसके साथ ही उन्होंने नूपुर शर्मा की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
Police force alert in Bareilly over protest call against Nupur Sharma case
विरोध प्रदर्शन के बाद घरों को लौटते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने पैगंबर मोहम्मद पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। मामले को भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मौलाना तौकीर रजा खां ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को इस्लाम समझाने के लिए कलमा पढ़ने की सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को इस्लाम अपना लेना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने नूपुर शर्मा की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इस्लामिया ग्राउंड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुलाए गए विरोध प्रदर्शन में मौलाना तौकीर ने कहा कि इस वक्त देश में मुसलमानों के साथ अन्याय हो रहा और यह बात वह पूरी दुनिया को बताएंगे। इस मौके पर मैदान में भारी भीड़ उमड़ी। हालांकि प्रशासन ने प्रदर्शन में सिर्फ 1500 लोगों के शामिल होने की अनुमति ही दे रखी थी।

विज्ञापन

जब नाम ही अग्निपथ रख दिया तो आग लगेगी ही

अग्निपथ योजना को लेकर मौलाना तौकीर ने कहा कि जब योजना का नाम ही अग्निपथ है तो आग लगनी तय ही है। उन्होंने युवाओं के समर्थन की भी बात कही। 

विज्ञापन

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

वहीं प्रदर्शन को लेकर इसके पहले सुबह से ही शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पुराने शहर के मुख्य बाजार सैलानी की दुकानें बंद रहीं। रात से ही पीएसी तैनात है। पुलिस ने पिछले मामले से सीख लेते हुए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए। श्यामगंज चौराहे पर आरएएफ व पीएसी को तैनात किया गया और बैरिकेडिंग लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर पर हरी पट्टी लगाकर जताया विरोध

आइएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन का आह्वान किया था। इसके लिए यौमे दुरूद के नाम से इस्लामिया मैदान में तीन बजे से पांच बजे तक धरना दिया गया। इसके लिए पुलिस ने सख्त इंतजाम किए। पैदल जाने वालो को कालीबाड़ी होते हुए निकाला गया। वाहनों के लिए चौकी चौराहा रामपुर गार्डन का रूट रखा गया। प्रदर्शन के लिए 1,500 लोगों को अनुमति मिली थी। किसी भी तरह की नारेबाजी की मनाही थी इसलिए प्रदर्शनकारियों ने सिर पर हरी पट्टी लगाकर विरोध जताया।

चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

श्यामगंज चौराहे पर आरएएफ व पीएसी को तैनात किया गया और बैरिकेडिंग लगाई गई। स्थानीय बाजार पूर्ण रूप से बंद हुआ है और वहां पर भी पीएसी को तैनात किया गया। पुराने शहर में सुबह से ही लोगों की आवाजाही कम रही और सन्नाटा छाया रहा। इसके साथ ही पुराने शहर के मुख्य बाजार सैलानी की दुकानें बंद रहीं, जहां रात से ही पीएसी तैनात है।

कार्यक्रम का नाम यौम-ए-दुरूद

विरोध प्रदर्शन को यौम-ए-दुरूद नाम दिया गया है। इसमें आला हजरत खानदान के लोगों सहित कुछ खानकाहें और अनुयायी भी शामिल रहे। मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने बताया कि राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

अग्निपथ को लेकर युवाओं को उकसा रहा विपक्ष: स्वतंत्र देव

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बरेली में कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के हित में है लेकिन विपक्ष उन्हें उकसाने में लगा है। ये लोग युवाओं का भला नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद के साथ आगे बढ़ रही है। वहीं विपक्ष वंशवाद, जातिवाद को बढ़ावा दे रहा है। यही कारण है कि सपा ने आजमगढ़ से लोकसभा उपचुनाव में अपने परिवार के ही व्यक्ति को उतारा है। स्वतंत्र देव सिंह सर्किट हाउस में मीडिया से बात कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed