Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police exhumed the body of girl from the grave and sent the accused mother to jail

Bareilly News: पुलिस ने कब्र से निकलवाया ढाई साल की बच्ची का शव, हत्यारोपी मां को भेजा जेल

Thu, 28 Nov 2024 11:26 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Nov 2024 11:26 AM IST
सार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में ढाई साल की बेटी की हत्यारोपी मां को अब पछतावा हो रहा है। बुधवार को उसे जेल भेजा गया तो फूट-फूटकर रो पड़ी। उसने कहा कि गुस्से में उससे बहुत गलत हो गया। 

विज्ञापन
Police exhumed the body of girl from the grave and sent the accused mother to jail
छत से फेंक कर की गई थी मासूम की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में ढाई वर्षीय बेटी की छत से फेंककर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी मां को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। बच्ची का शव कब्र से निकलवाया गया है, उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन

 
सीबीगंज थाने के वीरपुर कासिमपुर निवासी मुर्शीद की पत्नी अनम ने 21 नवंबर की दोपहर परसाखेड़ा स्थित किराये के मकान की छत से अपनी ढाई साल की बेटी अमन नूर को नीचे फेंक दिया था। बेटी की मौत को अनम ने हादसा बताया और शव दफना दिया गया। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से खुला राज 
मंगलवार सुबह मुर्शीद को गली के एक बच्चे से घटनाक्रम की जानकारी मिली। पुलिस को बताकर उसने पड़ोस के सीसीटीवी कैमरे चेक कराए। सुराग मिलने के बाद अनम को हिरासत में ले लिया गया। अनम ने हत्या का आरोप स्वीकार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित खबर- मां की शर्मनाक करतूत का खुलासा: पड़ोसी बच्चे ने खोला राज...CCTV से सामने आया सच; हादसा बन रह जाती मासूम की मौत

मुर्शीद की ओर ने अनम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बुधवार को महिला को जेल भेज दिया गया। उधर एसीएम द्वितीय राजेश चंद्रा की मौजूदगी में पुलिस ने कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

Trending Videos

महिला को पछतावा...पति को बता रही जिम्मेदार
मुर्शीद ने पत्नी पर आरोप लगाया है कि प्रेमी से फोन पर बातें करने में बाधक बनने पर उसने बेटी की हत्या की। पत्नी अनम को दूसरे दिन बेटी की हत्या का पछतावा हो रहा था। घटना के बारे में पूछने पर उसकी आंखों में आंसू आ गए। आरोपी अनम ने पति पर ही गंभीर आरोप लगा दिए। 

उसने कहा कि वह खास कमाई नहीं करता है। जो कमाता है उसे शौक पूरे करने में उड़ा देता है। वह कारचोबी का काम करके और मजदूरों की रोटी बनाकर परिवार पालती है। काम के वक्त उसे बेटी परेशान करती थी। वह पति का कुछ बिगाड़ नहीं सकती थी तो गुस्से में बेटी को मार दिया। अब उसे लग रहा है कि उसने गलत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed