{"_id":"6ac806b2b2ebb510bb0be2af","slug":"police-constable-recruitment-run-eight-candidates-fell-on-the-track-after-rain-slippery-conditions-blamed-bareilly-news-c-4-bly1015-984016-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षी भर्ती दौड़ : बारिश के बाद ट्रैक पर गिरे आठ अभ्यर्थी, फिसलन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षी भर्ती दौड़ : बारिश के बाद ट्रैक पर गिरे आठ अभ्यर्थी, फिसलन का आरोप
विज्ञापन
बरेली। पुलिस लाइन में चल रही आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा का बृहस्पतिवार को आखिरी दिन रहा। दौड़ में आठ अभ्यर्थी ट्रैक पर गिरे। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकतर अभ्यर्थियों ने इसकी वजह ट्रैक पर मौजूद फिसलन को बताया, लेकिन अफसरों ने अलग ही तर्क दिया। अधिकारियों के मुताबिक, अभ्यर्थी थकान व सांस फूलने की वजह से बेहोश हुए।
भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मुरादाबाद के मोहम्मद आलम दौड़ते समय गिरकर घायल हो गए। रामपुर के योगेश और मुरादाबाद के बहाल मोंटी भी दौड़ पूरी करते समय बेहोश हो गए। बुलंदशहर निवासी मनजीत दौड़ के दौरान बेहोश हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया। बुलंदशहर के गौरव गौतम भी बेहोश हुए।
अभ्यर्थियों ने लगाए आरोप
मुरादाबाद के सुमित सागर ने आरोप लगाया कि बुधवार रात हुई बारिश से ट्रैैक गीला हो गया था। इसके बावजूद अभ्यर्थियों को दौड़ाया गया। इसी वजह से अभ्यर्थियों को दिक्कत हुई। सुमित दौड़ की शुरुआत में ही दो-तीन बार गिरे। अंतिम राउंड में भी उनका पैर फिसला और वह गिरकर बेहोश हो गए। उन्होंने बताया कि दौड़ना मुश्किल हो रहा था। बुलंदशहर के दीपक राघव पहले राउंड में ही गिरकर घायल हो गए। मैदान पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अभ्यर्थियों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
--
बारिश रात में हुई, सुबह ट्रैक बिल्कुल सूखा था। दौड़ के दौरान मौसम भी बेहतर रहा। यही वजह रही जो आम दिनों के बजाय आखिरी दिन दौड़ क्लियर करने वालों की संख्या चार प्रतिशत ज्यादा रही। कुल 625 अभ्यर्थी दौड़े, जिनमें 537 पास हो गए। जो भी अभ्यर्थी गिरे, वे सांस फूलने से गिरे। एक अभ्यर्थी तो 12वें राउंड में चार बार गिरा। ये कम तैयारी की वजह से हुआ। - मोहम्मद अकमल खान, एसपी यातायात/नोडल अधिकारी