फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police arrested girl of honey trap gang who responsible for doctor death

Honey Trap: युवती की अश्लील हरकतों से सदमे में गई डॉक्टर की जान, अब पुलिस के हत्थे चढ़ी गैंग की सदस्य

Fri, 21 Jul 2023 02:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Jul 2023 02:17 PM IST
सार

बरेली के एक डॉक्टर ने हनी ट्रैप गैंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट कराने के बाद सदमे में डॉक्टर की मौत हो गई थी। पुलिस ने अब गैंग की एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरफ्तार युवती ने डॉक्टर के साथ जबरदस्ती की थी। 

विज्ञापन
police arrested girl of honey trap gang who responsible for doctor death
आरोपी युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में हनी ट्रैप गैंग ने सुभाषनगर थाना क्षेत्र के एक डॉक्टर को शिकार बनाया था। रिपोर्ट कराने के कुछ दिन बाद ही सदमे में उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस एफआर (फाइनल रिपोर्ट) लगाने की तैयारी कर रही थी। अमर उजाला की खबर के बाद एसएसपी के आदेश पर विवेचना तेज हुई। अब एक महिला सदस्य हिमानी शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन


सुभाषनगर इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान ने बताया कि यह गैंग काफी समय से सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का दुरुपयोग करते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों, सैन्यकर्मियों व अभिजात्य वर्ग को फंसाकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था। कई लोगों से मोटी रकम ठगी जा चुकी है। इसी गिरोह की एक सदस्य हिमानी शर्मा को वाहन चेकिंग के दौरान सुभाषनगर चुंगी से पकड़ा गया। वह गुलड़िया, थाना बिसौली जिला बदायूं की निवासी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दुल्हन निकली तीन बच्चों की मां: खुद को अविवाहित बता की शादी, रहने को लिया अलग कमरा; इस कांड ने खोली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन

घर बुलाकर डॉक्टर से की थी जबरदस्ती 

इंस्पेक्टर ने बताया कि हिमानी व उसके गैंग के खिलाफ डॉ. अमरेंद्र सिंह चौहान निवासी बीडीए कॉलोनी, करगैना ने रिपोर्ट कराई थी। हिमानी साजिश के तहत उनके यहां कंपाउंडर का काम करने लगी थी। मां की बीमारी के बहाने घर बुलाकर उनसे जबरदस्ती की थी।

डेबिट कार्ड से निकाले थे रुपये 

हनी ट्रैप गैंग ने डॉक्टर से डेबिट कार्ड लेकर 50 हजार रुपये निकाल लिए थे। बाकी रकम उधार लेना दिखाकर स्टांप लिखवाकर छोड़ा गया। मधु नाम की महिला हनी ट्रैप गैंग की सरगना है। प्रिया गंगवार और दो अन्य लोग भी गैंग में शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कराने के बाद सदमे से डॉक्टर की मौत हो गई थी।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि हनी ट्रैप गैंग के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। वादी और गवाह न होने पर भी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस अपनी ओर से अधिकतम कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed