फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   police checked cctv footage

फिर पुलिस ने खंगाले बिटिया के कोचिंग जाने वाले रास्ते के सीसीटीवी कैमरे

Sat, 20 Nov 2021 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
police checked cctv footage
पीलीभीत। पुलिस की जांच अब कई बिंदुओं पर शुरू हो गई है। टीमें फिर से शुरुआती दौरान से जांच में जुट गई है। शुक्रवार को बिटिया के कोचिंग जाने वाले रास्ते में पुलिस ने कई प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी फुटेज देखी।
विज्ञापन

घटना के खुलासे को लेकर पुलिस हर पहल पर क्लू खंगाल रही है। दो एसएचओ फिर से शुक्रवार को बिटिया के गांव से कोचिंग जाने वाले रास्ते में प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले में जुटे रहे। इसमें बिटिया कस्बा पहुंची या फिर रास्ते में ही अपहरण कर लिया गया। इसको लेकर फुटेज देखी जा रही है। हालांकि इस संबंध में पुलिस की टीमों ने चुप्पी साध ली। दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज में घटना के दिन और उससे पहले की पुलिस फुटेज देख रही है। इससे बिटिया अकेले जाती थी या फिर कोई दोस्त उसके साथ आता-जाता था। लोगों से भी जानकारी की गई। सूत्रों के अनुसार घटना के दिन पुलिस को सीसीटीवी में बिटिया के कोचिंग जाने के कोई साक्ष्य नहीं मिले है। अन्य दिनों की फुटेज को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। सीसीटीवी फुटेज की जांच से पुलिस के दूसरे पहलू की जांच का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed