फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police chased opium producer, no action of destruction was taken

Bareilly News: अफीम उत्पादक को पुलिस ने दौड़ाया, नहीं हुई विनष्टीकरण की कार्रवाई

Mon, 16 Jun 2025 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Police chased opium producer, no action of destruction was taken
भमोरा। शनिवार को भमोरा थाना क्षेत्र के गांव कटका भरत निवासी अफीम उत्पादक किसान बुलाकी राम के डोडा पोस्त की विनष्टीकरण की कार्रवाई होनी थी। जब वह अपने भाई उत्तम और पड़ोसी लोकी राम के साथ कटका बल्लिया मार्ग से खेतों की ओर जा रहे थे। तभी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक इंद्रपाल सिंह पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। बताया जाता है कि उक्त तीनों किसान पुलिस को देख डर गए और भागने लगे। चौकी प्रभारी ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ा और छोड़ने के बाद बताया कि उक्त किसानों के पास डोडा छिलका नहीं बल्कि भूसा था।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक आंवला नितिन कुमार ने बताया कि कटका भरत में बुलाकी राम लाइसेंस धारक अफीम उत्पादक किसान हैं, जिनके डोडा छिलका का खेत में ले जाकर विनष्टीकरण किया जाना है। विनष्टीकरण प्रक्रिया में एसडीएम, सीओ और आबकारी इंस्पेक्टर शामिल होते हैं। वहीं, आबकारी निरीक्षक ओमकार सिंह ने बताया कि शनिवार को कटका भरत में विनष्टीकरण की कार्यवाही नहीं हो पाई। क्योंकि चौकी प्रभारी के हस्तक्षेप से किसान डर गए और खेत पर नहीं पहुंचे, जबकि इस मामले में स्थानीय पुलिस का कोई भूमिका नहीं था, जिसकी शिकायत सीओ आंवला से की गई है। अब नारकोटिक्स विभाग को पूरे मामले की सूचना देकर विनष्टीकरण के लिए अगली तिथि निश्चित कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed