फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police challaned 25 bikers for not wearing helmets in Bareilly

हेलमेट न लगाने पर कार्रवाई: बरेली में पेट्रोल पंपों पर पुलिस ने चलाया अभियान, 23 बाइक सीज, 1258 का चालान

Tue, 28 Jan 2025 10:33 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Jan 2025 10:33 AM IST
सार

बरेली में पुलिस ने नो हेलमेट नो फ्यूल नियम का पालन कराने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार को पेट्रोल पंपों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान 23 बाइकों को सीज कर दिया गया। 

विज्ञापन
police challaned 25 bikers for not wearing helmets in Bareilly
पुलिस ने पेट्रोल पंपों पर चलाया अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन-प्रशासन के आदेश के बावजूद बरेली में पेट्रोल पंप संचालक नो हेलमेट नो फ्यूल नियम का पालन नहीं कर रहे हैं।  सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने पेट्रोल पंपों पर चेकिंग अभियान चलाकर 1258 वाहनों का चालान करने के साथ ही 23 बाइकों को सीज कर दिया गया। साथ ही, पांच पेट्रोल पंप संचालकों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन


शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को बैनर व होर्डिंग्स लगाने और नो हेलमेट नो फ्यूल नियम को सख्ती से लागू करने के लिए 26 जनवरी तक का समय दिया था। तय समय सीमा बीतने के बाद भी कई पेट्रोल पंप संचालकों ने नियम का पालन शुरू नहीं किया है। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि पेट्रोल पंपों पर लगातार चेकिंग के लिए टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

सड़क हादसों के मामले में टॉप 20 जिलों में बरेली 
सड़क हादसों में मौतों के मामले में बरेली प्रदेश के टॉप 20 जिलों में है। आंकड़ों के मुताबिक बरेली जिले में ही 2019 से 2024 के बीच पांच साल में सड़क दुर्घटनाओं में 2,339 लोगों की मौत हो चुकी है। तमाम अभियानों और कार्रवाई के बाद भी जिले के लोग हेलमेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं। दोपहिया वाहनों से होने वाले हादसों में ज्यादातर ऐसे वाहन चालकों की जान जाती है, जो हेलमेट नहीं लगाए होते हैं।

एक साल में 105 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित 
यातायात नियमों के उल्लंघन में बार-बार चालान होने पर परिवहन विभाग ने जिले में एक जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक 105 ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किए हैं। 145 ड्राइविंग लाइसेंसों का निलंबन प्रकिया में है। मार्च 2025 के अंतिम सप्ताह तक इन ड्राइविंग लाइसेंसों को भी निलंबित कर दिया जाएगा। सख्त कार्रवाई के बाद भी लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed