फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police bust bike theft gang and arrested nine arrested in Bareilly

Bareilly News: पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, नौ आरोपी गिरफ्तार, 12 मोटरसाइकिल बरामद

Tue, 04 Aug 2026 06:19 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 04 Aug 2026 06:19 PM IST
सार

बरेली के देवरनियां इलाके में पुलिस ने बाइक चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 12 बाइक बरामद हुई हैं। 

विज्ञापन
Police bust bike theft gang and arrested nine arrested in Bareilly
बाइक चोरी के आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली-नैनीताल हाईवे पर गांव वसुपुरा ढाल के पास पुलिस ने बाइक चोरों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना देवरनियां पुलिस ने एक खाली पड़े खंडहर से नौ शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिलें, 12 चाबियों के गुच्छे, तीन मोबाइल फोन और छह हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यह गिरोह बिना नंबर प्लेट की बाइकों से घूमकर वारदात करता था। चोरी की बाइकों को बाद में बेच दिया जाता था। पकड़े गए सभी अभियुक्त बरेली और उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के रहने वाले हैं। तीन अगस्त की रात इंस्पेक्टर आशुतोष द्विवेदी अपनी टीम के साथ बरेली-नैनीताल रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोका गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में सीएम योगी को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, हवालात से लंगड़ाते हुए निकला
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस की घेराबंदी के कारण वे सफल नहीं हो पाए। बहेड़ी के सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी काफी दिनों से अपने गिरोह के जरिये बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा गया है।

चोरी का तरीका
पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे कम पढ़े-लिखे हैं। मौज-मस्ती, नशा और पैसे की जरूरत के लिए बाइक चोरी करते थे। उनके पास मास्टर-की रहती थी जिससे बाइक आसानी से खोल लेते थे। चोरी के बाद बाइक को खंडहर में छिपाकर चेसिस नंबर मिटा देते थे। फिर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर राह चलते लोगों को बेच देते थे।

बरामदगी
पुलिस की पूछताछ में बाइक चलाने वाले ने अपना नाम रोहित बताया। पीछे बैठे लोगों ने अपना नाम गोविंद और अशोक बताया। पुलिस ने मोबाइल ऐप के जरिये जांच की तो बाइक चोरी की निकली। यह बाइक जसपुर, उधमसिंह नगर थाने में दर्ज मुकदमे से संबंधित थी। तीनों आरोपियों को थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की गई। 

आरोपियों ने बताया कि उनका नौ लोगों का गिरोह है और वसुपुरा ढाल के पास खंडहर में चोरी की बाइकें छिपाई हैं। इस सूचना पर पुलिस ने खंडहर पर छापा मारकर 11 और बाइकें बरामद कीं। मौके से रविंद्र, रवि, टीकाराम, रोहित, रवि और अरुण समेत छह अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 

उत्तराखंड कनेक्शन 
यह गिरोह बहेड़ी के अलावा उत्तराखंड के किच्छा और पंतनगर में भी बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। उत्तराखंड पुलिस भी इन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर काफी दिनों से फिराक में थी। आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद उत्तराखंड पुलिस ने भी थाने जाकर उनके बारे में जानकारी ली। 

रोहित, गोविंद, अशोक, रविंद्र, रवि, टीकाराम और अरुण से उत्तराखंड पुलिस भी पूछताछ कर सकती है। थाना देवरनियां में अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed