{"_id":"6a71db44c64111566201cea4","slug":"accused-who-threatened-cm-yogi-in-bareilly-arrested-limped-out-of-the-lock-up-2026-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बरेली में सीएम योगी को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, हवालात से लंगड़ाते हुए निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बरेली में सीएम योगी को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, हवालात से लंगड़ाते हुए निकला
Tue, 04 Aug 2026 06:00 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 04 Aug 2026 06:00 PM IST
सार
बरेली में भोजीपुरा थाना पुलिस ने सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। उसने 31 जुलाई को डायल 112 पर यह धमकी दी थी। उसके खिलाफ पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के भोजीपुरा इलाके में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 31 जुलाई को डायल 112 पर फोन कॉल कर यह धमकी दी थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हवालात से लंगड़ाते दिख रहा है। हाथ जोड़कर माफी भी मांग रहा है।
विज्ञापन
दरोगा को भी धमकाया था
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के घंघोरा पिपरिया रोड स्थित मार्डन विलेज निवासी अनिल कुमार ने यह धमकी दी थी। लखनऊ स्थित डायल 112 मुख्यालय से भोजीपुरा पुलिस को इसकी सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। उप निरीक्षक सुशील कुमार ने अनिल कुमार को फोन किया। अनिल कुमार ने उन्हें भी निलंबित कराने की धमकी दी। वह पुलिस को अपना गलत पता और स्थान बताकर गुमराह करता रहा।

आरोपी ने हाथ जोड़कर मांगी माफी
पुलिस ने मंगलवार को उसकी लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह की तहरीर पर 31 जुलाई को ही अनिल कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी को हवालात से निकाला गया, तो वह लंगड़ाता हुआ दिखा। उसने हाथ जोड़ और कान पकड़कर माफी मांगी। बोला, योगी जी माफ कर दीजिए।

आरोपी का आपराधिक इतिहास
सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। अनिल कुमार के खिलाफ इज्जतनगर थाने में वर्ष 2024 और 2026 में दो मुकदमे दर्ज हैं। इन मुकदमों की जानकारी भी पुलिस ने दी। पुलिस ने उसे संबंधित धाराओं में अदालत में पेश किया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन