फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police

बरेली जोन में 38 स्थानों पर खास निगरानी

Mon, 12 Aug 2019 06:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
police
बरेली। सावन का अंतिम सोमवार और बकरीद एकसाथ होने के मद्देनजर प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों के चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात कर दी है। पूर्व में 38 स्थानों पर बकरीद की नमाज और कुर्बानी को लेकर हुए विवाद के चलते संवेदनशील मानते हुए खास निगरानी के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार और बकरीद पर भारी संख्या में पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स लगाई गई है। रेलवे और बस स्टेशनों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है। सोमवार को बरेली जोन के बरेली व मुरादाबाद मंडल में कुल 964 ईदगाह और 3071 मस्जिदों में ईदुल अजहा की नमाज पढ़ी जानी है। जोन में कुल 1333 स्थानों पर कुर्बानी दी जाएगी। इसके बाद तीन दिनों तक घरों में कुर्बानी की रस्म अदा होनी है। पिछले पांच साल में कुल 38 जगह बकरीद की नमाज और कुर्बानी को लेकर हुए विवाद को लेकर संवेदनशील मानते हुए विशेष निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


334 मंदिरों में होगा जलाभिषेक
बरेली जोन में हजारों मंदिरों पर सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा पर मुख्य रूप से 334 मंदिरों को इसके लिए चिह्नित किया गया है।

बरेली में 110 जगह होगी कुर्बानी
बरेली जिले में बकरीद पर 720 मस्जिद और 148 ईदगाहों पर नमाज होगी। इसके अलावा 110 स्थानों पर कुर्बानी की रस्म अदा की जाएगी। बरेली जिले में 2015 में एक, 2017 में दो और 2018 में दो यानी कुल पांच विवाद हो चुके हैं। इन स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठकें आयोजित कर कड़ी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरामिलिट्री भी सुरक्षा में लगाई
सावन के अंतिम सोमवार से लेकर 15 अगस्त तक शासन से बरेली जोन को 21 कंपनी पीएसी मुहैया कराई है। पांच कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स मिला है, जिसमें दो-दो कंपनी पीएसी बरेली, मुरादाबाद और एक कंपनी फोर्स बिजनौर को दी गई है। मुरादाबाद पीटीसी के 390 दरोगा में से 101 बरेली जोन को आवंटित किए गए हैं। जोन को दो एएसपी और नौ सीओ अलग से दिए गए हैं जो संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेंगे।


‘सावन के आखिरी सोमवार और बकरीद को लेकर सुरक्षा बंदोबस्त चुस्त हैं। पैरामिलिट्री, पीएसी भी पुलिस के साथ रहकर सहयोग कर रही है। कहीं से किसी गड़बड़ी की सूचना नहीं है। किसी ने खुराफात की तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- अविनाश चंद्र, एडीजी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed