फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested two smugglers recovered three kilograms of opium in Bareilly

Bareilly News: पुलिस ने महिला समेत दो तस्करों को किया गिरफ्तार, तीन किलो अफीम बरामद

Thu, 10 Jul 2025 02:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Jul 2025 02:04 PM IST
सार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों से करीब तीन किलो अफीम बरामद हुई है। 

विज्ञापन
Police arrested two smugglers recovered three kilograms of opium in Bareilly
अफीम तस्करी के आरोपी - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

बरेली में सुभाषनगर थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने बिशारतगंज निवासी महिला व पुरुष को रेलवे स्टेशन के पीछे से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से करीब तीन किलो अफीम बरामद की गई। पुलिस ने पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों ने क्षेत्र में किसी से अफीम ली थी और उसे फुटकर में बेचने ले जा रहे थे। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुभाषनगर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बिशारतगंज के नूरपुर गांव निवासी श्रवण कुमार व नौहरा हसनपुर गांव की निवासी गीता मौर्य काफी समय से अफीम तस्करी का काम कर रहे थे। गीता को इसलिए साथ रखा जाता था ताकि महिला होने की वजह से कोई उस पर तस्करी का शक न कर पाए। अब पुलिस अफीम डिलीवरी देने वाले की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed