फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested ten accused who committed cyber fraud by opening accounts in Shahjahanpur

UP: कम पढ़े-लिखे लोगों को रुपये देकर खुलवाते खाता, फिर उसमें आता है ठगी का पैसा; ऐसे चलता साइबर क्राइम का धंधा

Sun, 13 Oct 2024 05:19 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 13 Oct 2024 05:19 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिले में आर्थिक रूप से कमजोर व अशिक्षित लोगों के खाते खुलवाकर साइबर ठगी करने वाले दस आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से  32 पासबुक, दस चेक बुक, एटीएम कार्ड और तमंचे बरामद किए गए हैं। 
 

विज्ञापन
Police arrested ten accused who committed cyber fraud by opening accounts in Shahjahanpur
दस आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आर्थिक रूप से कमजोर व अशिक्षित लोगों के खाते खुलवाकर साइबर ठगी का रुपये मंगाने वाले गिरोह का चौक कोतवाली पुलिस व सविलांस सेल की संयुक्त टीम ने खुलासा किया। पुलिस ने दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 32 पासबुक, दस चेक बुक, एटीएम कार्ड और तमंचे बरामद किए गए हैं। चौक कोतवाली क्षेत्र के बाईपास के पास पुलिस ने साइबर ठगी को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ में पुलिस ने साइबर ठगी की घटना का खुलासा किया। 

विज्ञापन




एसपी सिटी संजय कुमार ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस ने चंदन मिश्रा निवासी गौहरपुरा, मोहन सक्सेना निवासी बाबूजई, समीर गुप्ता निवासी मोहल्ला बिजलीपुरा, अनुभव गौतम निवासी मघईटोला, अर्जुन निवासी मोहम्मद जई, केशव केवट निवासी बड़ी विसरात, जावेद हसन निवासी मोहल्ला किला, करन राजपूत निवासी मोहल्ला हुसैनपुरा, मोनू रस्तोगी निवासी मोहल्ला हुसैनपुरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि चंदन एक मुकदमे में जेल जाने के बाद बिहार के युवक  से मिला था। जेल से निकलने के बाद उसने गैंग बनाकर काम को शुरू किया। गिरोह के सदस्य कम पढ़े लिखे लोगों को दो से पांच हजार रुपये देकर खाते खुलवाकर एटीएम व पासबुक ले लेते थे। उसके बाद बिहार, बंगाल और झारखंड में अपने गिरोह के सदस्यों को भेजते थे। अलग-अलग राज्यों में विभिन्न हथकंडों से होने वाली ठगी का रुपया खातों में भेजा जाता है। उनके खातों से दूसरे राज्यों में रुपये निकाले जाते थे। इसके बदले उन्हें चार से आठ हजार रुपये मिलते थे। पुलिस उनकी अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed