फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police arrested six accused eight bikes recovered in bareilly

Bareilly News: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार, आठ बाइक बरामद

Wed, 15 Oct 2025 06:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Oct 2025 06:50 PM IST
सार

बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर आठ बाइक बरामद की गई हैं। ये बाइकें अलग-अलग जिलों से चोरी कर लाई गई हैं। 

विज्ञापन
police arrested six accused eight bikes recovered in bareilly
पुलिस ने बरामद की चोरी की आठ बाइक - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली जिले में आंवला थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले छह शातिरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से चोरी की आठ बाइक बरामद हुई हैं। इसमें से एक बाइक अभी तीन दिन पहले आंवला के मोहल्ला गंज पुरैना ढाल से चोरी की गई थी। आरोपियों ने पुलिस की नजर से बचने के लिए बाइकों को मनौना गांव में बंद पड़े ईंट भट्ठे में छिपाया था। 

विज्ञापन


बुधवार दोपहर को थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान मुखबिर से बाइक चोरों के गिरोह के मूवमेंट की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने आंवला-बिसौली रोड पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान आंवला की ओर से तीन बाइकों पर सवार छह लोग आते दिखाई दिए। तीनों बाइकों को रोककर पूछताछ के बाद ई-चालान ऐप पर जांच की गई तो बाइकें चोरी की निकली। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने तीनों बाइकों को मुरादाबाद, बरेली व शाहजहांपुर से चोरी करने की बात स्वीकार की। 

विज्ञापन

बंद ईंट भट्ठे में मिली पांच बाइकें 
इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर मनौना गांव के पास बंद पड़े ईंट भट्ठे से चोरी की पांच और बाइक भी बरामद हुईं। आरोपियों ने बताया कि इन बाइकों के बिक्री के बाद छिपाई गई बाइकों को भी ग्राहक खोजकर बेच देते। जो पैसा मिलता है। आपस में बांट लेते थे। पकड़े गए आरोपियों में आकाश, महेंद्र निवासी लक्ष्मणपुर, थाना आंवला, मुकेश व कमरूददीन हरदासपुर थाना सिरौली, असलम व सलमान निवासी गांव रूद्रपुर थाना खीरी शामिल हैं। आरोपियों पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed