फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested four drug traffickers who had come to the city to sell opium in bareilly

Bareilly News: पुलिस ने चार तस्करों को किया गिरफ्तार, शहर में बेचने आए थे अफीम; दो आरोपी भागे

Sat, 13 Dec 2025 07:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Dec 2025 07:45 PM IST
सार

बरेली में बारादरी थाना पुलिस ने अफीम के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें दो आरोपी भमोरा के और दो अलीगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं। चारों से अफीम बरामद हुई। 

विज्ञापन
Police arrested four drug traffickers who had come to the city to sell opium in bareilly
अफीम तस्करी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में एक बार फिर भमोरा इलाके के तस्कर अफीम के साथ पकड़े गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि दो भाग निकले। अलीगंज क्षेत्र के दो आरोपी भी पकड़े गए हैं। इन आरोपियों से भी अफीम बरामद हुई है। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने भरतौल रोड पर एफसीआई गोदाम के पास छापा मारकर बाइक पर बैठे दो युवकों को पकड़ लिया। उनके साथी अंधेरे में भाग निकले। 

विज्ञापन


पूछताछ में युवकों ने अपने नाम भमोरा के मिलक निवासी महिपाल और नवाबगंज के गांव वलीनगर निवासी देवपाल बताए। दोनों ने भागने वाले साथियों के नाम सुमित वर्मा और अजय बताए जो भमोरा के ही चकरपुर गांव के निवासी हैं। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव को बुलाकर उनके सामने दोनों की तलाशी ली गई। महिपाल से एक मोबाइल फोन और 840 ग्राम अफीम बरामद हुई जबकि देवपाल से 686 ग्राम अफीम व बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन


बारादरी इलाके में पहले भी पकड़े गए हैं तस्कर
बारादरी इलाके में पहले भी कई बार आंवला, अलीगंज और भमोरा के तस्कर पकड़े जा चुके हैं। भमोरा इलाके के तस्कर सुरेंद्र शर्मा के शाहजहांपुर निवासी गुर्गे सिराज को बारादरी पुलिस पकड़ चुकी है, लेकिन सुरेंद्र आज तक हाथ नहीं आया है। भमोरा थाना क्षेत्र के बमियाना निवासी समीर, नसीम अली, नवीजान को अफीम तस्करी में बारादरी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अफीम तस्कर भमोरा के मिलक निवासी कृष्ण कुमार को भी बारादरी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफीम सहित अलीगंज के दो आरोपी गिरफ्तार
अलीगंज इलाके के दो अफीम तस्करों को भी बारादरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया है। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि शुक्रवार रात सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल द आर्च के पास खाली प्लॉट में दबिश दी। वहां से दो लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम अलीगंज थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर कुंडरिया निवासी मुनीश और मेहरबान बताए। 

सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के सामने दोनों की तलाशी ली गई। मुनीश से 652 ग्राम अफीम बरामद की गई जबकि मेहरबान के पास से 253 ग्राम अफीम मिली। इनके पास से मिली बाइक को भी पुलिस ने सीज किया है। दोनों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed