फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested four criminals in separate encounters in Shahjahanpur

Bareilly News: पुलिस ने अलग-अलग हुई मुठभेड़ में चार बदमाशों को किया गिरफ्तार, गोली लगने से तीन घायल

Mon, 05 May 2025 01:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 May 2025 01:14 PM IST
सार

बरेली में बारादरी पुलिस ने मुठभेड़ में दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। उधर, इज्जतनगर थाना पुलिस ने भी दो बदमाशों को पकड़ा है। दोनों के पैरों में गोली लगी है। 

विज्ञापन
Police arrested four criminals in separate encounters in Shahjahanpur
बारादरी पुलिस ने पकड़े दो वाहन चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रविवार की रात बारादरी और इज्जतनगर थाना क्षेत्र में दो मुठभेड़ के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीन आरोपियों के पैर में गोली लगी है। बारादरी पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी हजियापुर निवासी आरिश को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। उसके साथी हजियापुर निवासी परवेज उर्फ बाबूजी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जगतपुर चौकी प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि भरतौल रोड पर गोदाम के पास मुठभेड़ के बाद दोनों की निशानदेही पर छह बाइक बरामद की गईं। दोनों आरोपी वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि आरिश के खिलाफ आठ और परवेज के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Budaun News: शादी से पहले हार्ट अटैक से दुल्हन की मौत, रात में अचानक बिगड़ी तबीयत... और थम गईं सांसे

विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र में दो बदमाश गिरफ्तार 
इज्जतनगर थाना पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इज्जतनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि रात में वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी से जा रहे दो युवक को टोका तो वह सहारा ग्राउंड की ओर भागे। वहां से पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। इनमें प्रेमनगर के कोहाड़ापीर निवासी गनी खान व फरमान घायल हो गए। दोनों ही अभ्यस्त लुटेरे हैं। इन दोनों ने बीते दिनों रिटायर्ड सैन्यकर्मी की पत्नी से मंगलसूत्र छीन लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed