फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bride Dies of Suspected Heart Attack Hours Before Wedding in Budaun UP News

Budaun News: शादी से पहले हार्ट अटैक से दुल्हन की मौत, रात में अचानक बिगड़ी तबीयत... और थम गईं सांसें

Mon, 05 May 2025 12:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 May 2025 12:27 PM IST
सार

Budaun Heart Attack News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से दिल झकझोरने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन की मौत हो गई। मेहंदी के कार्यक्रम में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और कुछ ही पलों में उसकी सांसें थम गईं। दुल्हन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Bride Dies of Suspected Heart Attack Hours Before Wedding in Budaun UP News
दीक्षा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Budaun Latest News: बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी में शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन की मौत हो गई। सोमवार को मुरादाबाद से बरात आनी थी, लेकिन रविवार की रात अचानक दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही पलों में उसकी सांसें थम गईं। हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई गई है। इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। लड़का पक्ष को सूचना मिली तो वहां भी मातम छा गया। 

विज्ञापन


नूरपुर पिनौनी निवासी दिनेश पाल सिंह की 20 वर्षीय बेटी दीक्षा की शादी मुरादाबाद में तय हुई थी। सोमवार को उसकी बरात गांव में ही आनी थी। इसको लेकर तैयारियां चल रही थीं। रविवार को मेहंदी का कार्यक्रम था। परिवार के सभी सदस्यों ने दुल्हन के साथ डांस किया। परिजनों ने बताया कि रात को करीब डेढ़ बजे दीक्षा के पेट में दर्द उठा और वह टॉयलेट गई। वहीं उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: शाहजहांपुर में जहर से प्रेमिका की मौत... प्रेमी की हालत गंभीर; 10 मई को होनी थी युवती की शादी
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवालों ने बताया कि टॉयलेट में ही उसकी बहुत तेजी से सांसें चल रही थीं। लड़की की मां सरोज ने उसे संभाला, तब तक उसकी गर्दन अकड़ गई। आनन फानन गांव के ही चिकित्सक को बुलाया, लेकिन दीक्षा की सांस थम गईं। दुल्हन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

परिवार में इकलौती थी दीक्षा
दिनेश पाल सिंह के चार बेटों में से दीक्षा इकलौती और सबसे बड़ी थी। वह इस्लामनगर के एक डिग्री कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रही थी। परिवार वालों के मुताबिक दीक्षा को  दिल की बीमारी थी। दिल्ली से उसका उपचार चल रहा था। आशंका है कि हार्ट अटैक से दुल्हन की मौत हुई है। 

हल्दी और मेहंदी में कराया फोटोशूट
दीक्षा ने अपनी हल्दी में खूब फोटो शूट कराएं। इसको परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया में भी शेयर किया। इसी तरह मेहंदी में भी दुल्हन की तरह सजकर फोटो शूट कराया। शादी से पहले दुल्हन की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed