फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PM Modi silence says Everything without saying anything on martyrdom at pulwama

सब कुछ बयां कर गई शहादत के हिसाब पर मोदी की ‘खामोशी’

Fri, 15 Feb 2019 07:20 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 15 Feb 2019 07:20 AM IST
विज्ञापन
PM Modi silence says Everything without saying anything on martyrdom at pulwama

उत्तराखंड के रुद्रपुर से देर रात सड़क मार्ग से त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुलवामा आतंकी हमले में सेना के जवानों की शहादत से विचलित नजर आए। उनके चेहरे की खामोशी बयां कर रही थी कि आतंकी हमले में शहादत के हिसाब पर देश के दुश्मनों के बारे में कुछ न कुछ सोच रहे हैं।

विज्ञापन


पीएम के चेहरे पर तनाव साफ तौर से झलक रहा था। प्रधानमंत्री ने त्रिशूल एयरपोर्ट पर खड़े भाजपा नेता या अफसरों से अपने स्वागत में न फूल स्वीकार किए, न ही गुलदस्ते। लाइन में खड़े नेताओं और अफसरों से हाथ जोड़कर मिले और सेना के विशेष विमान में चढ़कर दिल्ली रवाना हो गए। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री को रुद्रपुर (बदला नाम उधमसिंह नगर) से बृहस्पतिवार शाम 5.30 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचना था, लेकिन मौसम खराब होने से वह रुद्रपुर से विमान से बरेली नहीं आ सके। पीएम मोदी रात 10.30 बजे सड़क मार्ग से हल्द्वानी, बहेड़ी होते हुए बरेली त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर भाजपा नेता प्रधानमंत्री को फूल मालाएं और गुलदस्ता भेंट करने की तैयारी में थे। मगर, पुलवामा के आतंकी हमले में बड़ी संख्या में जवानों की शहादत से सबने मिलकर तय किया कि प्रधानमंत्री जी को केवल हाथ जोड़कर अभिवादन किया जाए।

प्रधानमंत्री जैसे ही एयरपोर्ट पहुंचे तो सबने हाथ जोड़कर अभिवादन किया। भाजपा की स्थानीय इकाई की ओर से पुलवामा के आतंकी हमले में जवानों की शहादत का बदला लेने की बात कहकर नेताओं ने आक्रोश जताया।


प्रधानमंत्री भाजपा नेताओं की इस बात पर कुछ भी बोले नहीं, मगर उनके चेहरे पर तनाव साफ था। उनकी खामोशी यह कह रही थी कि वह जवानों की शहादत से उनका मन दुखी है। देश के दुश्मनों को सबक सिखाने के लिए उनके मन में कुछ न कुछ चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed