फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PM Kisan Samman Nidhi Yojana farmers should get farmer registry done

फार्मर रजिस्ट्री: जरूर करा लें ये काम, वरना नहीं मिलेगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि

Fri, 27 Dec 2024 07:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Dec 2024 07:28 PM IST
सार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य कर दिया गया है। जिन किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है, वे 31 जनवरी तक यह काम जरूर करा लें। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana farmers should get farmer registry done
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

किसानों को अब बिना फार्मर रजिस्ट्री के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। शासन ने इसके लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य कर दिया है। अभी तक बदायूं जिले में 60 हजार किसानों ने ही अपनी रजिस्ट्री कराई है। जबकि, 3.94 लाख किसान ऐसे हैं जिनकी यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


जिले में करीब 5.25 लाख किसान हैं। इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ 4.54 लाख किसानों को दिया जा रहा है। इसके तहत उनको दो हजार रुपये प्रत्येक तीन माह के अंतर से दिए जाते हैं। जो सीधे किसानों के खाते में जाते हैं। किसानों को अब इस योजना का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री करानी पड़ेगी। बिना इसके अब किसी भी किसान को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


साली का मर्डर: कर्ज के बदले शादी...न मानी कोमल तो कर दिया कत्ल; ढाई माह पहले यहां से खरीदा था चाकू; पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


18 नवंबर से फार्मर रजिस्ट्री होनी शुरू हुई है, जो 31 जनवरी तक होगी। पहला चरण 18 से 25 नवंबर तक चला था। इसमें करीब 55 हजार किसानों ने रजिस्ट्री करवाई थी। दूसरा चरण 25 से 31 दिसंबर तक चला, इसमें मात्र पांच हजार ही पंजीकरण करा सके हैं। करीब 3.94 लाख किसान अभी बकाया है। 31 जनवरी तक फार्मर रजिस्ट्री होनी है। सवाल यह है कि क्या विभाग 31 जनवरी तक इन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करा पाएगा। 

क्या है फार्मर रजिस्ट्री 
फार्मर रजिस्ट्री के तहत किसान विवरण तैयार कर डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में संकलित किया जाएगा। इसके लिए किसानों की उपलब्ध भूमि का सत्यापन आधार सीडिंग, किसानों की ई-केवाईसी की जाएगी। किसान की सहमति प्राप्त की जाएगी। इसके लिए किसान वेब पोर्टल https://upfr.agristack.gov.in व मोबाइल एप फार्मर रजिस्ट्री यूपी के माध्यम से स्वयं रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके अलावा किसान जन सुविधा केंद्र पर जाकर अपना आधार कार्ड, उससे लिंक मोबाइल नंबर एवं जमीन की खतौनी लेकर अपना फार्म रजिस्ट्री में दर्ज करा सकते हैं। 

किसानों को नहीं है जानकारी 
कुंवरगांव के किसान छविराम ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री क्या है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। अब विभाग में जाकर इसके संबंध में जानकारी लेंगे। वहां से मिली जानकारी के बाद में आवेदन करेंगे। गंज गांव के ब्रजलाल ने बताया कि मोबाइल फोन में दो बार फार्मर रजिस्ट्री करने का प्रयास किया, लेकिन विफलता हाथ लगी। इसकी वजह से इसको फिर नहीं किया है। अब विभाग के माध्यम से जानकारी लेकर इसको कराने का प्रयास करेंगे।

फार्मर रजिस्ट्री के लाभ
फार्मर रजिस्ट्री होने के बाद कृषकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ सुगम और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हो सकेगा। कृषकों को ऋण, केसीसी आदि बिना कठिनाई के सुगमता से मिल सकेगी। फसल बीमा का लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी। इसके अलावा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद में कृषकों का पंजीकरण ऑनलाइन माध्यम से हो सकेगा। 

शिव मंदिर कॉरिडोर: गोला गोकर्णनाथ में ध्वस्तीकरण जारी, रात तीन बजे से ही चलने लगा बुलडोजर; तस्वीरें

कृषकों को विभिन्न संस्थाओं वैज्ञानिकों इत्यादि से आवश्यक परामर्श समय से मिल सकेगा। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि जनपद के हर किसान की फार्मर रजिस्ट्री होगी। किसान स्वयं भी मोबाइल एप फार्मर रजिस्ट्री यूपी को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके कर सकते हैं। ऐसा होने के बाद ही पात्र किसान को पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त मिल सकेगी।

उपकृषि निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि जिले के हर किसान की फार्मर रजिस्ट्री होगी। ऐसा होने के बाद ही पात्र किसान को पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त मिल सकेगी। इसके लिए राजस्व विभाग व कृषि विभाग के कर्मचारी ग्राम पंचायत में राजस्व विभाग, पंचायत के कर्मचारी शिविर लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed