फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Players representing Rohilkhand University won medals in Bhopal.

Bareilly News: भोपाल में रुहेलखंड विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए खिलाड़ियों ने झटके पदक

Sat, 28 Feb 2026 02:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 28 Feb 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Players representing Rohilkhand University won medals in Bhopal.
बरेली। मध्यांचल यूनिवर्सिटी, भोपाल में 23 फरवरी से 27 फरवरी तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुडबॉल टूर्नामेंट में रुहेलखंड विश्वविद्यालय की महिला व पुरुष वुडबॉल टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण एवं दो कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। इस दौरान फेयरवे डबल इवेंट में सुभाष (रुविवि कैंपस) व बंशीलाल देवासी (एसपी कॉलेज डिग्री, चांदपुर) ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं स्टोक डबल इवेंट में गोपाल सिंह (एसपी कॉलेज टिकरी, चांदपुर) व मनोज विश्नाई (सत्यपाल सिंह यादव कॉलेज, शाहजहांपुर) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन



कुलपति प्रो. केपी सिंह ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए इसे कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास का परिणाम बताया। सचिव, क्रीड़ा परिषद प्रो. एसएस बेदी, कुलसचिव हरीश चंद व परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह, सह-क्रीड़ा सचिव डॉ. विजय सिंहाल, डॉ. अजीत सिंह, सहायक क्रीड़ा सचिव डॉ. इंद्रप्रीत कौर, डॉ. इरम नईम, क्रीड़ा सचिव (परिसर) डॉ. नीरज कुमार, टीम प्रबंधक व प्रशिक्षक ने भी सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed