फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Players illuminated the playing fields with candles and lamps

Bareilly News: खिलाड़ियों ने मोमबत्तियों व दीपकों से रोशन किए खेल मैदान

Wed, 30 Oct 2024 03:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Players illuminated the playing fields with candles and lamps
बरेली। स्टेडियम का नजारा मंगलवार को बदला हुआ था, न क्रिकेट न दौड़ और न ही हॉकी। सूरज ढलने के बाद पूरा मैदान हजारों मोमबत्तियों व दीपकों की रोशनी से जगमगा रहा था। मौका था धनतेरस का, जब शहर के तमाम खिलाड़ियों ने बिना किसी धर्म, जाति, वर्ग का भेद किए मोमबत्ती को रोशन कर एकता ओर सद्भावना का संदेश दिया। खिलाड़ियों ने एथलेटिक ट्रैक, फुटबाल मैदान, हॉकी ग्राउंड, बास्केटबाल और वॉलीबाल कोर्ट, बैडमिंटन हॉल, जिम्नास्टिक हाॅल को मोमबत्ती और दीपकों से रोशन किया। इसके बाद बन रहे ट्रैक पर पूजन कर आतिशबाजी का लुत्फ उठाया। इस मौके पर आरएसओ जितेंद्र यादव, सोनेंद्र श्रोतिया, ओपी कोहली, कमल किशोर, अविनाश कुमार आदि भी शामिल रहे। कैंट स्थित साई स्टेडियम व रोड नंबर चार स्थित रेलवे स्टेडियम को खिलाड़ियों व कोचों ने करीब 1001 मोमबत्तियों से रोशन कर दिया। इस दौरान जेएस द्विवेदी, बीए शर्मा, गायत्री कनौजिया, रोहित शर्मा, अभिषेक कुशवाहा, अजय कश्यप आदि मौजूद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed