फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pitching work begins on Ramganga bridge, geo tubes will be installed to prevent erosion.

Bareilly News: रामगंगा पुल पर पिचिंग शुरू, कटान रोकने के लिए लगेंगे जियो ट्यूब

Fri, 20 Feb 2026 02:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 20 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Pitching work begins on Ramganga bridge, geo tubes will be installed to prevent erosion.
मीरगंज। गांव गोरा लोकनाथपुर के पास मीरगंज को आंवला को जोड़ने वाले रामगंगा पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से पर पिचिंग कराई जा रही है। पीडब्ल्यूडी ने बृहस्पतिवार से काम शुरू कर दिया है। भविष्य में कटान रोकने के लिए जियो ट्यूब भी लगाए जा रहे हैं। इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रामगंगा पुल के पास की सड़क छह माह पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। पानी के तेज बहाव के कारण सड़क का किनारा कट गया। कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। कई गांवों का संपर्क टूट गया है। जर्जर और संकरी सड़क के कारण कई चालक वाहन से संतुलन खो बैठते हैं। एक फौजी भी बाइक के साथ पानी में गिर चुका है। गहराव अधिक होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल स्थायी समाधान की मांग उठाई है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने पिचिंग शुरू कराई है। सुरक्षा मजबूत करने के लिए जियो ट्यूब भी लगाए जा रहे हैं। इससे भविष्य में कटान को रोकने में मदद होगी।
विज्ञापन

विभाग ने तेजी से काम शुरू किया है। जल्द ही काम पूरा कर दिया जाएगा। - कुलदीप कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed