{"_id":"c6f1fc3b809bf3714b9e0e27a507e5a3","slug":"pitai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशिकाने मुस्तफा अंजुमन के दो युवकों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशिकाने मुस्तफा अंजुमन के दो युवकों को पीटा
बरेली
Updated Mon, 05 Jan 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आला हजरत का नारा लगाने पर आशिकाने मुस्तफा अंजुमन में शामिल दो लोगों को कथित सकलैनियों ने पीट दिया। उनके वाहन के दो लाउडस्पीकर क्षतिग्रस्त कर दिए। यह देख अंजुमन में शामिल अन्य लोग भाग निकले। घायल लोगों ने दरगाह आला हजरत पहुंचकर वहां के लोगों से इसकी शिकायत की है।
किला इलाके के दस-बारह युवक आशिके मुस्तफा अंजुमन में शामिल होकर जुलूस निकालते हुए प्रेमनगर इलाके में शाह शराफत मियां की दरगाह की तरफ पहुंचे। जुलूस में शामिल किला के मोहल्ला सद्दल निवासी सुहेब और रिजवान ने बताया कि जब अंजुमन में शामिल युवकों ने आला हजरत का नारा लगाया तो दस बारह युवक शाह शराफत का नारा लगाने को कहते हुए उन पर झपट पड़े। मारपीट पर उतारू उन लोगों ने वाहन में लगे लाउडस्पीकर क्षतिग्रस्त कर दिए। दो सुराई लूट भी ले गए। सुहेब और रिजवान ने बताया कि मारपीट में उनके सिर और शरीर पर गुम चोटें आई और अंजुमन में शामिल अन्य युवकों ने भाग कर जान बचाई।