फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pilibhit highway closed due to falling trees

पेड़ गिरने से पीलीभीत हाईवे बंद

Mon, 30 Aug 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Pilibhit highway closed due to falling trees
हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कई किलोमीटर तक लगी वाहनों की लाइन, पांच घंटे बाद खुला हाईवे
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से कई गांवों की बिजली भी गुल

हाफिजगंज। शनिवार रात हुई घनघोर बारिश में बरेली-पीलीभीत हाईवे पर गांव मुड़िया अहमदनगर पर कई पेड़ धराशायी हो गए। जिससे बरेली-पीलीभीत हाईवे बंद हो गया। कई किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ को कटवाकर सड़क साफ कराई। पांच घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका। इस बीच वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।

देर रात में शुरू हुई झमाझम बारिश रविवार तड़के तक होती रही, जिसमें सुबह करीब पांच बजे एक पाकड़ का पेड़ मुड़िया अहमदनगर में ज्योति कॉलेज के पास हाईवे पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आकर 11 हजार की विद्युत लाइन के तार भी टूटकर गिर गए, जिससे हाईवे पर आवागमन थम गया। करीब दो किलोमीटर तक दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। एयरपोर्ट जाने वाले लोग इस जाम में फंस गए। पांच बजे गिरे पेड़ को हटाने दस बजे तक कोई नहीं पहुंचा। सूचना पर पुलिस और गांव के लोगों ने पेड़ को काटकर यातायात को चालू किया। हालांकि इस दौरान छोटे वाहन निकलते रहे, लेकिन ट्रक और बस जाम में फंसे रहे। 11 बजे तक वन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। पेड़ के गिरने से गांव मुड़िया अहमदनगर से निकलने वाली हाईटेंशन की दो लाइनें भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे कई गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed