फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pickup crushed student returning after examination in Bareilly

Bareilly News: परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को पिकअप ने कुचला, नाराज परिजनों ने शव रखकर जाम किया मार्ग

Thu, 16 Mar 2023 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 16 Mar 2023 02:10 AM IST
सार

पिकअप में फंसने की वजह से आयुष काफी दूर तक घिसटता चला गया। सड़क किनारे मौजूद लोग दौड़कर आए तब तक आयुष की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Pickup crushed student returning after examination in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

बरेली के बिशारतगंज में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र आयुष मौर्य (12) को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने चालक की गिरफ्तारी और स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर रम्पुरा- अलीगंज मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सीओ आंवला के आश्वासन के बाद आक्रोशित परिजन शांत हुए।

विज्ञापन

 

किशनपुर जायदपुर निवासी चंद्रपाल मौर्य का बेटा आयुष मौर्य (12) बिशारतगंज के आरए पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। बुधवार को वह परीक्षा देने के बाद टेंपो से घर जा रहा था। वहाउद्दीनपुर गांव के पास उसने टेंपो से उतरकर पास की दुकान से पकौड़ी खरीदी। गांव जाने के लिए सड़क पार करते समय तेज रफ्तार पिकअप ने आयुष को चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन

 

पिकअप में फंसने की वजह से आयुष काफी दूर तक घिसटता चला गया। हादसे के बाद चालक तेज रफ्तार में गाड़ी लेकर रम्पुरा की ओर भाग गए। सड़क किनारे मौजूद लोग दौड़ कर आए तब तक आयुष की मौत हो चुकी थी। सूचना पर छात्र के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर भारी भीड़ लग गई। गुस्साए लोगों ने चालक की गिरफ्तारी और सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक शितांशु शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया बात नहीं बनी। गुस्साए लोगों का कहना था कि यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। पिछले साल गांव निवासी नरेश श्रीवास्तव की मौत हो गई थी। सीओ आंवला डॉ. दीपशिखा ने परिजनों से बात कर कार्रवाई का भरोसा दिया। करीब दो घंटे बाद परिजन पोस्टमार्टम को राजी हुए। इसके बाद जाम खुलवाया गया। यहां पुलिस ने बैरियर भी लगाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed