{"_id":"6559178206bcad6e46052eb9","slug":"physiotherapist-defaming-woman-pleads-for-help-bareilly-news-c-4-bly1005-288682-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बदनाम कर रहा फिजियोथेरेपिस्ट महिला ने लगाई मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बदनाम कर रहा फिजियोथेरेपिस्ट महिला ने लगाई मदद की गुहार
विज्ञापन
बरेली। पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने पर महिला ने संपूर्ण समाधान दिवस में गुहार लगाई है। आरोप है कि एक फिजियोथेरेपिस्ट ने सोशल मीडिया पर महिला की फर्जी आईडी बनाकर उसका मोबाइल नंबर अपलोड कर दिया। इससे महिला की बदनामी हो रही है।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि वह एक फिजियोथेरेपी सेंटर में नौकरी करती थी। फिजियोथेरेपिस्ट की हरकतों से परेशान होकर नौकरी छोड़ दी। फिर भी वह शारीरिक संबंध न बनाने पर बदनाम करने की धमकी देता रहा। महिला ने दूसरी जगह नौकरी शुरू की तो आरोपी वहां के मालिक को कॉल कर उसे नौकरी से निकालने के लिए कहा। फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसका मोबाइल नंबर भी डाल दिया है। इस वजह से उसके पास तमाम फर्जी कॉल आ रही हैं। एडीएम सिटी ने इंस्पेक्टर इज्जतनगर को मामले में कार्रवाई करने को कहा है। शनिवार को समाधान दिवस में 27 फरियादी पहुंचे थे।
सीबीगंज के शुभम ने सुभाषनगर थाना के दरोगा की ओर से समाधान दिवस के आदेशों पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। प्रार्थना पत्र में बताया कि दरोगा कहते हैं कि वे सिर्फ एसएसपी का आदेश ही मानते हैं। एडीएम, एसडीएम का नहीं। मामले में एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने सुभाषनगर एसएचओ, आरआई को प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं।