फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Photo of young man and girl wearing police uniform goes viral in Bareilly

Bareilly: खाकी वर्दी पहने युवक-युवती के फोटो वायरल, पुलिस तलाश में जुटी; जानिए क्या है पूरा मामला

Sun, 29 Oct 2023 06:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 29 Oct 2023 06:02 PM IST
सार

युवक सिरौली थाना क्षेत्र के गांव मुगलपुर और युवती अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव राजपुर कला गौटिया निवासी है। पुलिस की वर्दी पहने दोनों के फोटो वायरल हुए हैं। 

विज्ञापन
Photo of young man and girl wearing police uniform goes viral in Bareilly
पुलिस की वर्दी में युवक और युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में थाना सिरौली और अलीगंज इलाके की युवती और युवक के पुलिस की वर्दी में फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आरोप है कि युवक-युवती पुलिस की वर्दी पहनकर इलाके में रौब गांठते हैं। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक सिरौली थाना क्षेत्र के गांव मुगलपुर और युवती अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव राजपुर कला गौटिया निवासी है। वायरल फोटो में युवक और युवती पुलिस की वर्दी में दिख रहे हैं। एक वीडियो में लोग नोटों के हार पहनाकर उनका स्वागत कर रहे हैं। युवती खुद को इंस्पेक्टर और युवक दरोगा बताता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंUP: बुखार का खौफ... इस गांव के पास से भी गुजरने से डर रहे लोग; 10 दिन में आठ ग्रामीणों की हो चुकी है मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चूंकि हाल में कोई पुलिस भर्ती नहीं हुई है। ऐसे में लोगों को शक हुआ। शिकायत के बाद सिरौली पुलिस युवती की तलाश में उसके घर पहुंची मगर वह घर में मौजूद नहीं मिली। अलीगंज पुलिस ने भी युवक के गांव में दबिश दी। इंस्पेक्टर सिरौली राजेश कुमार ने बताया कि दोनों थानों की पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed