{"_id":"57966a634f1c1bc80a21e1ef","slug":"phlaeeovar-ke-lie-10-karod-shahaamataganj-jaaree","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहामतगंज फ्लाईओवर के लिए 10 करोड़ जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहामतगंज फ्लाईओवर के लिए 10 करोड़ जारी
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Tue, 26 Jul 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक घने बाजार की वजह से लगभग एक दूसरे से कटे से शहर के दो हिस्से अब जुड़ जाएंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बरेली को शहामतगंज फ्लाईओवर का तोहफा दे दिया है। वित्तीय स्वीकृति के बाद शासन ने सेतु निगम को 10 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी है। सेतु निगम का कहना है कि अगले सप्ताह तक काम का श्रीगणेश हो जाएगा।
सरकार ने फ्लाईओवर की प्रस्तावित लागत में 14 करोड़ से ज्यादा कटौती कर दी है। इससे सेतु निगम को फ्लाईओवर का रिवाइज एस्टीमेट भेजना पड़ सकता है। सेतु निगम ने शहामतगंज में अगले हफ्ते से फ्लाईओवर निर्माण प्रारंभ करने की बात कही है।
पिछले साल मॉडल टाउन स्टेडियम में हुए प्रोग्राम में मेयर डा. आईएस तोमर ने शहामतगंज में फ्लाईओवर निर्माण की मांग रखी थी। इसके अलावा भी समय-समय पर इसके लिए मांग की जाती रही। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम के मंच से फ्लाईओवर निर्माण की घोषणा कर दी थी। इसके बाद सेतु निगम की टीम ने फ्लाईओवर निर्माण के लिए सर्वे कर 44.65 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था। फ्लाईओवर को शासन की स्वीकृति तीन महीने पहले ही मिल गई थी लेकिन वित्तीय स्वीकृति का इंतजार था।
विज्ञापन
सोमवार को शासन ने फ्लाईओवर निर्माण के लिए 30.30 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी। पहली किस्त के रूप में 10 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं। इस बजट से प्रथम चरण में फ्लाईओवर निर्माण से पहले सीवर, पानी, बिजली और टेलीफोन लाइनें शिफ्ट की जाएंगी। इसके बाद फ्लाईओवर का विधिवत निर्माण अगले महीने से शुरू हो पाएगा। बजट की घोषणा होते ही सेतु निगम ने अगले हफ्ते से फ्लाईओवर का निर्माण शुरू कराने का दावा किया है।
‘शहामतगंज फ्लाईओवर निर्माण के लिए शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। प्रथम चरण में 10 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। अगले हफ्ते से फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।’
-विकास सेन, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम