फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PG first semester admission process to start from June 22

Bareilly News: 22 जून से शुरू होगी पीजी प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया

Thu, 18 Jun 2026 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 18 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
PG first semester admission process to start from June 22
बरेली। बरेली कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया 22 जून से शुरू होगी। प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन ने विभागवार विशेष समितियों का गठन किया है। प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र की हार्डकॉपी के साथ अपने सभी जरूरी दस्तावेज और प्रमाणपत्र संबंधित विभागों में जमा करने होंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य ने प्रवेश नियंत्रक और सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि हर विभाग के अध्यक्ष अपने स्तर पर एक प्राध्यापक को आवेदन पत्रों और दस्तावेजों की बारीकी से जांच करने की जिम्मेदारी सौंपेंगे। इसके साथ ही, विभागों में तैनात तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को आवेदन पत्र जमा करने का जिम्मा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी अपने आवेदन 22 जून से लेकर तय की गई अंतिम तारीख तक निर्धारित विभागों में जमा कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी आवेदनों को मुख्य प्रवेश नियंत्रक कार्यालय भेजा जाएगा, जहां अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। प्राचार्य ने इस पूरी प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए सभी विभागों से आपसी सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed