{"_id":"67fc2896794b73156a00f2a2","slug":"petrol-pump-owner-swindled-35-lakh-rupees-on-the-pretext-of-partnership-bareilly-news-c-4-bly1015-617939-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पेट्रोल पंप मालिक ने साझेदारी का झांसा देकर 35 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पेट्रोल पंप मालिक ने साझेदारी का झांसा देकर 35 लाख हड़पे
विज्ञापन
बरेली। पेट्रोल पंप मालिक ने पचास प्रतिशत की हिस्सेदारी देने का झांसा देकर महिला से 35 लाख रुपये की ठगी कर ली। महिला ने पेट्रोल पंप मालिक और उसके साथियों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आशापुरम निवासी रीना सिंह मूल रूप से शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद अंतर्गत गांव बसखेड़ा की रहने वाली हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में शाहजहांपुर के एक पेट्रोल पंप पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में तैनात अनुज कुमार और मधु सारथी से उनकी मुलाकात हुई थी। दोनों ने शाहजहांपुर स्थित धनदाय फिलिंग स्टेशन की पचास प्रतिशत हिस्सेदारी दिलवाने का झांसा दिया। धनदाय फिलिंग स्टेशन के मालिक वीरेंद्र पाल सिंह के घर ले जाकर बातचीत करवाई। 70 लाख रुपये में हिस्सेदार बनाने का सौदा तय हुआ। अनुज और मधु के कहने पर रीना ने 35 लाख रुपये वीरेंद्रपाल सिंह की फर्म के खाते में डाल दिए। रुपये लेने के बाद वीरेंद्र का व्यवहार बदल गया। अनुज, मधु और वीरेंद्र टालमटोल करते रहे।
दबाव बनाया तो वीरेंद्र ने रुपये लौटाने से मना कर दिया। कॉल पर जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि वीरेंद्र ने धोखाधड़ी कर 35 लाख रुपये हड़प लिए। ब्यूरो
विज्ञापन
दबाव बनाया तो वीरेंद्र ने रुपये लौटाने से मना कर दिया। कॉल पर जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि वीरेंद्र ने धोखाधड़ी कर 35 लाख रुपये हड़प लिए। ब्यूरो
विज्ञापन