{"_id":"669db921c15b7ef0cb0d7bc6","slug":"permanent-dam-will-be-built-on-bahgul-river-near-khamaria-bareilly-news-c-4-lko1018-443937-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खमरिया के पास बहगुल नदी पर बनेगा स्थायी डैम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खमरिया के पास बहगुल नदी पर बनेगा स्थायी डैम
विज्ञापन
बरेली। बाढ़ की आशंका से निजात के लिए बहेड़ी के खमरिया से प्रवाहित बहगुल नदी पर स्थायी डैम बनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य के लिए बाढ़ खंड और पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को निर्देश दिए हैं। जर्जर कांवड़ मार्ग दुरुस्त कराने के लिए कहा है।
रविवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव व अन्य अधिकारियों के साथ बहगुल नदी पर बने कच्चे बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने कच्चे पुल के स्थान पर जल्द स्थायी डैम बनाने के निर्देश दिए, ताकि गांव और फसलों को बाढ़ से बचाया जा सके और सिंचाई के लिए पानी भी मिले। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। जेई पीडब्लूडी को कांवड़ यात्रा के मार्गों को दुरुस्त कराने, यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, डीजे की ऊंचाई और आवाज मानक के अनुरूप रखने के निर्देश दिए।
सावन में मंदिरों के पास नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। खमरिया गांव में पौधरोपण किया। इस दौरान तहसीलदार बहेड़ी दुष्यंत प्रताप सिंह, एक्सईएन बाढ़ खंड और पीडब्ल्यूडी, बीडीओ बहेड़ी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो