फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People yearning for basic facilities in Atal PuramPeople yearning for basic facilities in Atal Puram

Bareilly News: अटल पुरम में बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे लोग

Wed, 10 Dec 2025 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
People yearning for basic facilities in Atal PuramPeople yearning for basic facilities in Atal Puram
सड़क, जल निकासी और साफ-सफाई की स्थिति खराब
विज्ञापन




बरेली। करगैना स्थित स्थित अटल पुरम कॉलोनी के निवासी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। सड़क, जल निकासी और साफ-सफाई की बदहाल स्थिति को लेकर लोगों में जिम्मेदारों के प्रति रोष है।

बदायूं रोड से गली में प्रवेश करते ही स्वागत गड्ढों से होता है। कॉलोनी की नालियां चोक यहां पानी भी भरा रहता है। इसके चलते राह चलना दुश्वार है। गंदा पानी सड़क पर इकट्ठा होने से बदबू रहती है।
विज्ञापन


जल भराव की स्थिति से बचने के लिए लोगों ने अपने घरों के सामने मलबा डालकर अस्थाई व्यवस्था कर ली है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के मौसम में हालात और भी दयनीय हो जाते हैं। सड़क पर भरा पानी कई दिनों तक इकट्ठा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट की कोई सुविधा नहीं है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि खराब रास्ते और जलभराव के कारण कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। जगह-जगह गंदगी और कूड़े के ढेर लगे हैं। संवाद


बारिश में हो जाता है बुरा हाल
कॉलोनी की हालत काफी खराब हो चुकी है। कई बार मेरी पत्नी को ही चोट लग चुकी है। यहां आम दिनों में ही नालियों का पानी भरा रहता है। बारिश में स्थिति और भी खराब हो जाती है। - टिंकू पाल

लंबे समय से खस्ताहाल सड़क की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अपने घरों के सामने लोगों ने मलबा डालकर जलभराव से बचने की व्यवस्था की है। - अभिषेक सागर

--
मौके पर जाकर स्थिति देखी जाएगी। आकलन के बाद यहां जरूरी काम भी कराए जाएंगे। - सुखपाल सिंह, खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed