फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People themselves arranged for gravel to be laid on the Government Girls' Inter College road.

Bareilly News: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मार्ग पर लोगों ने खुद डलवाया रोड़ा

Mon, 20 Jul 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 20 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
People themselves arranged for gravel to be laid on the Government Girls' Inter College road.
शीशगढ़। मोहल्ला अंसार नगर स्थित वार्ड दो स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मार्ग की बदहाली दूर करने के लिए लोगों ने रविवार को खुद रोड़ा डलवाया। सड़क पर भरे पानी को निकलवाया, जिससे आवागमन सुलभ हो।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का कहना है कि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मार्ग बदहाल है। लगातार बारिश से सड़क पर कीचड़ और फिसलन हो जाती है। वहां से गुजरने वाले राहगीरों और छात्राओं को आवागमन में परेशानी होती है। आरोप है कि भारतीय किसान यूनियन के मोहम्मद दानिश ने चार जुलाई को नगर पंचायत से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की थी। कई लोगों के हस्ताक्षर वाला प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। अनदेखी से नाराज अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष वसीम अकरम ने बदहाल मार्ग पर रविवार को खुद रोड़ा डलवाया। उन्होंने फावड़ा लेकर पानी की निकासी भी कराई, जिससे राहगीरों को कुछ राहत मिली। यह मार्ग आसपास के मोहल्लों और रामपुर जिले की सीमा को जोड़ता है। इससे रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं। इस संबंध में नपं अध्यक्ष नीलोफर हुसैन ने बताया कि मोहल्ला अंसार नगर में पानी की टंकी बनने से रास्ता खराब हुआ है। कन्या इंटर कॉलेज सहित कस्बे की 40 सड़कों का सर्वे कराया गया है। कार्ययोजना का प्रस्ताव शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय भेजा गया है। प्रस्ताव पास होने पर सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed