फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People pelted stones at people worshiping Lord Shri Ram in Bareilly

Bareilly: भगवान श्रीराम की पूजा कर रहे लोगों पर पथराव, हमलावर बोले- सबको निपटा देंगे; तीन गिरफ्तार

Tue, 23 Jan 2024 06:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Jan 2024 06:24 PM IST
सार

Bareilly News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार रात को गांव के लोग रामायण पाठ कर रहे थे। दीप जलाकर उत्सव मना रहे थे। तभी आरोपी वहां पहुंचे और उन पर पथराव कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। 

विज्ञापन
People pelted stones at people worshiping Lord Shri Ram in Bareilly
Arrested demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव लक्षमियापुर हरवंशपुर में धार्मिक स्थान पर भगवान श्रीराम की पूजा कर रहे लोगों पर पथराव कर दिया गया। इससे भगदड़ मच गई। घटना के बाद गांव में तनाव है। हिंदू संगठनों में आक्रोश है। हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


मिश्रित आबादी वाले लक्षमियापुर हरवंशपुर गांव में दो समुदायों के बीच तनातनी का माहौल पहले भी सामने आता रहा है। कई बार पुलिस की सक्रियता से टकराव टल गया। गांववालों ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात समाज के लोग धार्मिक स्थान पर भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर रहे थे। गांव में रामायण पाठ चल रहा था। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दीप जला रहे थे। 

विज्ञापन

आरोपी बोले- सबको निपटा देंगे 
आरोप है कि इसी दौरान अनवार, नन्हे, रफीक, कदीर वहां पहुंचे और पूजा कर रहे लोगों पर पथराव कर दिया। हमलावरों ने धमकी दी कि थोड़ा समय मिल गया तो सबको निपटा देंगे। हमले से लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और हमले के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी भोजीपुरा जगत सिंह ने बताया कि शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। गांव में शांति है।

विज्ञापन

व्हाट्सएप स्टेट्स पर लगाया आपत्तिजनक वीडियो 
फरीदपुर क्षेत्र में श्रीराम मंदिर को लेकर आपत्तिजनक वीडियो व्हाट्सएप स्टेट्स पर लगाने का मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने व्हाट्सएप स्टेट्स पर आपत्तिजनक वीडियो लगाया। पाकिस्तान का झंडा दिख रहा है। इसकी जानकारी होने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed